{"_id":"6ada273866e0c00052084211","slug":"video-video-public-interaction-at-pdu-junction-passengers-urge-greater-focus-on-cleanliness-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीडीडीयू जंक्शन पर जनसंवाद, यात्रियों ने कहा- सफाई पर और ध्यान दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीडीडीयू जंक्शन पर जनसंवाद, यात्रियों ने कहा- सफाई पर और ध्यान दें
चंदौली: रेलवे के विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सभी स्टेशनों पर जनसंवाद किया गया। इसी क्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) उदय सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ यात्रियों से बातचीत कर यात्री सुविधाओं का फीडबैक लिया। इस दौरान यात्रियों ने कहा कि रेलवे में पहले की तुलना में बदलाव हुआ है, लेकिन ट्रेनों में साफ-सफाई को और बेहतर बनाने की जरूरत है। डीआरएम ने यात्रियों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने और रेलवे की उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की।
यात्रियों से जाना सुविधाओं का हाल
बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे डीआरएम उदय सिंह मीना अधिकारियों के साथ स्टेशन पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से बातचीत कर स्टेशन परिसर की स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और टिकटिंग व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। संवाद के दौरान यात्रियों को अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि उनके फीडबैक के आधार पर सुविधाओं में जरूरी सुधार किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।