फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Voting to take place at 10 centres today; polling parties have taken charge of arrangements.

Chandauli News: 10 केंद्रों पर आज होगा मतदान, पोलिंग पार्टियाें ने संभाली व्यवस्था

Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Voting to take place at 10 centres today; polling parties have taken charge of arrangements.
कलेक्ट्रेट से रवाना होते पोलिंग पार्टी। स्रोत:-जागरूक पाठक - फोटो : 1
चंदौली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले के 10 मतदान केंद्रों पर शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पोलिंग पार्टियों ने मतदान केंद्रों में व्यवस्था संभाल ली। मतदाता मतदान कक्ष में मोबाइल फोन और कैमरा नहीं ले जा सकेंगे। वहीं, मतदान प्रकोष्ठ में मत अंकित करने के लिए पीठासीन अधिकारी की ओर से दिया जाने वाला बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन

वाराणसी खंड स्नातक व शिक्षक निर्वाचन के लिए जिले में 10 केंद्र बनाए गए हैं। यहां पर लगभग 30,211 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के निर्देश पर जिले को पांच जोन में बांटकर पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। इनके साथ जोनल और सेक्टर पुलिस अधिकारी भी लगातार भ्रमणशील रहेंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक उपनिरीक्षक, चार मुख्य आरक्षी या आरक्षी, चार महिला आरक्षी और एक सेक्शन पीएसी की तैनाती की व्यवस्था की गई है। चुनाव मैदान में स्नातक के लिए 24 और शिक्षक के लिए 10 प्रत्याशी हैं। मतदान के लिए बृहस्पतिवार की सुबह कलेक्ट्रेट परिसर में पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। पोलिंग पार्टियां मतपत्र, मतपेटी, सील, पेन आदि साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ही पोलिंग पार्टियां कलेक्ट्रेट पहुंच गई। यहां से आवश्यक सामग्री लेकर पोलिंग बूथों के लिए रवाना हुई। इस दौरान सुरक्षा के इंतजाम रहे। इस दौरान जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मतदान केंद्र और उसके 100 मीटर के दायरे में चुनाव प्रचार, अनधिकृत वाहनों के प्रवेश और भीड़ पर रोक रहेगी। सुरक्षा जांच के दौरान स्याही, फाउंटेन पेन, पानी की बोतल और अन्य तरल पदार्थ ले जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने, मतपत्रों व मतपेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी प्रकार के प्रलोभन या संदिग्ध गतिविधि पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इनसेट-
ईवीएम नहीं, मतपत्र से होगा मतदान
वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में ईवीएम का इस्तेमाल नहीं होगा। मतदाता मतपत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार मतदान कक्ष में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। मतदान प्रकोष्ठ में पीठासीन अधिकारी की ओर से उपलब्ध कराए गए बैंगनी रंग के स्केच पेन से ही मत अंकित करना होगा। अधिकारियों को इन निर्देशों की जानकारी मतदाताओं तक पहुंचाने और मतदान प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाए रखने को कहा गया है।

-----------------
स्नातक एमएलसी के प्रत्याशी : आशुतोष सिन्हा (सपा), केदारनाथ सिंह (भाजपा), राजकुमार दुबे, अरविंद कुमार दास, अरविंद सिंह पटेल, आशीष कुमार तिवारी, ओम प्रकाश सिंह उर्फ ओपी सिंह, कृष्ण चंद्र किशन यादव, चंद्रप्रकाश गुप्त, चंद्रजीत सिंह यादव, तुषार गोस्वामी, दिनेश चंद्र राय, देव कुमार राजू, धनंजय कुमार उपाध्याय, पारस सिंह यादव, पंकज कुमार सिंह उर्फ डब्लू राय, प्रीति सिंह, डॉ. बेनी माधव मिश्र, मनोज कुमार वर्मा, राकेश कुमार श्रीवास्तव, रंजीत कुमार राजा, वहीदुल्लाह खान, सुनील कुमार यादव, सुशील कुमार सिंह।

शिक्षक एमएलसी के प्रत्याशी : डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र (भाजपा), लाल बिहारी यादव (सपा), अवधेश सिंह, ऋतिका दुबे, चेत नारायण सिंह, डाॅ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल, धर्मेंद्र कुमार यादव, डॉ. फरीद अंसारी, सुधांशु शेखर त्रिपाठी, संजय राय प्रियदर्शी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed