{"_id":"6aca313b7f82e48baa0b95c2","slug":"video-on-rest-day-of-bhagwat-katha-radha-krishnas-raas-captivated-the-mind-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा के विश्राम दिवस पर राधा-कृष्ण के रास ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा के विश्राम दिवस पर राधा-कृष्ण के रास ने मोहा मन
चंदौली शहर के रस्तोगी गली में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सात दिवसीय आयोजन के विश्राम दिवस पर शनिवार को राधा कृष्ण के रास ने भक्तों का मन मोहा। चित्रकूट से आए कथावाचक पं. अमरनाथ ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महात्म्य बताया। कथा के समापन पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पं. अमरनाथ ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा अमृतमयी है। इसका श्रवण करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और मनुष्य को सद्कर्मों की प्रेरणा मिलती है। मन ही संसार के संचालन का प्रमुख माध्यम है। जीव को अपने शुभ और अशुभ कर्मों के अनुसार सुख-दुख प्राप्त होते हैं। पुण्य कर्मों से अच्छे फल मिलते हैं, जबकि पाप कर्मों का परिणाम कष्ट के रूप में सामने आता है। इसलिए मनुष्य को सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए। इसके पूर्व कथा में मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सभासद रमेश सिंह, मुरली सेठ, विक्की सेठ, लल्लन सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, संतोष कुमार तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मुसाफिर मिश्रा और पिंटू पांडेय आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।