{"_id":"6ac775219bdf5d28c40b5d0f","slug":"video-video-ramacathara-yathava-bl-sava-sata-ka-jarae-patara-lga-taka-pahacaga-yajanao-ka-lbha-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामचंद्र यादव बोले- सेवा सेतु के जरिए पात्र लोगों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामचंद्र यादव बोले- सेवा सेतु के जरिए पात्र लोगों तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
अयोध्या के रुदौली तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड रुदौली परिसर में सेवा सेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस दौरान दिव्यांगजनों को 22 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें पांच ट्राईसाइकिल, 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल और सात बैसाखी शामिल हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं को ओ-लेवल कंप्यूटर प्रशिक्षण के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
अमर उजाला की टीम ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव से सेवा सेतु के उद्देश्य और अभियान को लेकर बातचीत की। विधायक ने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं और योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उन्हें संबंधित योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, युवाओं को प्रशिक्षण व प्रमाणपत्र सहित जरूरतमंदों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। 17 अक्तूबर तक चलने वाले अभियान में गांव-गांव तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और पात्र लोगों को लाभान्वित कराने पर जोर दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।