Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: मंडी में सुविधाओं का टोटा, थोक व्यापारी नहीं देते बिल, हैंडपंप-वाटर कूलर खराब, नालियां चोक और शौचालय बदहाल
{"_id":"6ac39ce1e55d87acc103b273","slug":"video-video-mada-ma-savathhao-ka-tata-thaka-vayapara-naha-thata-bl-hadapapa-vatara-kalra-kharab-nalya-caka-oura-shacalya-bthahal-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंडी में सुविधाओं का टोटा, थोक व्यापारी नहीं देते बिल, हैंडपंप-वाटर कूलर खराब, नालियां चोक और शौचालय बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंडी में सुविधाओं का टोटा, थोक व्यापारी नहीं देते बिल, हैंडपंप-वाटर कूलर खराब, नालियां चोक और शौचालय बदहाल
अयोध्या के रुदौली नवीन मंडी में सब्जी और फल की खरीद-बिक्री करने वाले व्यापारियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। फुटकर व्यापारियों का आरोप है कि थोक व्यापारी सामान खरीदने पर उन्हें बिल नहीं देते हैं। फुटकर व्यापारी संतोष ने बताया कि उन्होंने खुलासा से एक बोरी आलू खरीदा, लेकिन थोक व्यापारी ने बिल नहीं दिया। त्रिभुवन यादव बैहारी, सूरज परसौली, कृपादीन और मोहम्मद शगीर ने भी थोक व्यापारियों द्वारा बिल नहीं दिए जाने की बात कही।
मोहम्मद इब्राहिम और मोहम्मद ने बताया कि मंडी में शुद्ध पेयजल तक की व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप और वाटर कूलर कई महीनों से खराब हैं। नालियां भरी पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बहता है। शौचालयों की स्थिति भी खराब है। बारिश के दिनों में सड़कों पर पानी भर जाता है। सफाई को लेकर कई बार शिकायत के बावजूद समस्या बनी हुई है।
मंडी सचिव इंद्र भद्र सिंह ने बताया कि सड़क, हैंडपंप और शौचालय ठीक कराने के लिए पत्र भेजा गया है। जल्द व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। जो थोक व्यापारी फुटकर व्यवसायियों को बिल नहीं देते हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।