{"_id":"6a9c00d81aea1093bd02dfd6","slug":"video-abdakaranagara-ma-aajatha-ka-btha-bha-naha-bna-saugdhaka-jalbharava-sa-jajha-raha-garamanae-na-esadaema-sa-lgaii-gahara-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में आजादी के बाद भी नहीं बनी सड़क, जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में आजादी के बाद भी नहीं बनी सड़क, जलभराव से जूझ रहे ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार
अंबेडकरनगर के जलालपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्रामीणों ने लंबे समय से बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम मधुमिता सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित मार्ग वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में जलभराव से समस्या और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों की ओर से सड़क बनवाने के वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इस समस्या की अनदेखी कर दी जाती है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 2027 के विधानसभा चुनाव में इसे प्रमुख मुद्दा बनाकर जनप्रतिनिधियों से जवाब मांगा जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।