Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Woman Alleges Miscarriage After Medicine Was Mixed in Food Assaulted for Opposing Husband Relationship
{"_id":"6ab3cf297fa9abc67d05a135","slug":"video-woman-alleges-miscarriage-after-medicine-was-mixed-in-food-assaulted-for-opposing-husband-relationship-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: खाने में दवा मिलाकर कराया गर्भपात, महिला से संबंध के विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: खाने में दवा मिलाकर कराया गर्भपात, महिला से संबंध के विरोध पर पीटा
बाह में दहेज के लिए उत्पीड़न झेल रही शिक्षिका गर्भवती हुई ताे खाने में दवाई मिलाई, जिससे गर्भपात होने तथा महिला से संबंध का विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। 10 लाख रुपये एवं जंजीर की मांग पूरी न होने पर घर से निकाली गई शिक्षिका ने दूसरी शादी की धमकी पर ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बाह थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी के मुताबिक, 11 दिसंबर 2021 को क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका की शादी आगरा के युवक के साथ हुई थी। शादी के तीन माह बाद सास, ससुर, पति, ननद, ताने देने लगे। 10 लाख रुपये एवं सोने की जंजीर की मांग करने लगे। उत्पीड़न शुरू कर दिया। माता-पिता ने ससुरालियों को समझाया, तो कुछ दिन शांत रहे। पीड़िता का आरोप है कि सास को अपने गर्भवती होने की खुश खबरी दी, तो ससुरालियों ने साजिशन खाने में दवा मिला दी, जिससे गर्भपात हो गया। टोका तो कह दिया कि बच्चे की आवश्यकता नहीं है। विरोध पर मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के पहले से पति के अन्य महिला से संबंध हैं। फोन पर महिला से आए दिन बात करते हुए सुना तो उसने टोक दिया, जिस पर ससुरालियों ने पिटाई की। अपने रिश्ते को बचाने के लिए माता-पिता को पति की करतूत बताई। पंचायत में मायके वालों को परेशान न करने का आश्वासन दिया था। वह पति के साथ भोपाल गई, तो वहां भी मारपीट की गई। 30 अक्टूबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक आगरा के घर में भी ससुरालियों ने उत्पीड़न किया। गोली मारने, जिंदा जलाने, घर से निकालने, तलाक देने की धमकी दी। 17 नवंबर 2024 को दूसरी जगह शादी करने की बात कह कर घर से निकाल दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर घर पर न रखने एवं दूसरी शादी करने की धमकी दी जा रही है। बाह पुलिस ने सास, ससुर, ननद, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।