{"_id":"6ab3d1caabbc767c950f6a0c","slug":"video-two-brothers-clash-over-passage-sticks-and-stones-used-seven-injured-2026-09-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे और हुआ पथराव, दोनों पक्षों के सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रास्ते को लेकर दो सगे भाइयों में चले लाठी-डंडे और हुआ पथराव, दोनों पक्षों के सात लोग घायल
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में मंगलवार रात रास्ते से निकलने को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इसमें दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी फतेहाबाद भेजा। पिन्नापुरा निवासी निहाल सिंह और हुव्वलाल, जो कि सगे भाई हैं, के परिवारों के बीच मंगलवार रात करीब 8:30 बजे रास्ते से निकलने को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी जल्द ही गाली-गलौज में बदल गई और फिर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव भी हुआ। इस मारपीट में हुव्वलाल पक्ष से मुकेश, मीनेश, पप्पू और गोपाल घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष से निहाल सिंह, फूल सिंह और बृजेश को चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी फतेहाबाद भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष फतेहाबाद ने बताया कि दो सगे भाइयों के बीच हुई इस मारपीट में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।