{"_id":"6a9acd64295aae3dfa086b10","slug":"video-impressive-performance-by-kho-kho-players-at-taj-sports-festival-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ताज खेल महोत्सव में खो-खो खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ताज खेल महोत्सव में खो-खो खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
आगरा में प्रथम ताज खेल महोत्सव-2026 की खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। मिल्टन पब्लिक स्कूल में आयोजित चार दिवसीय आयोजन में शहर के 73 विद्यालयों के 3500 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। खो-खो के बालक और बालिका वर्ग की अलग-अलग आयु श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले हुए। अंडर-19 बालक वर्ग में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बाजी मारी। होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा उपविजेता और लाइफलाइन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 बालक वर्ग में भी बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया। बलूनी पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम दूसरे और लाइफलाइन पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-12 बालक वर्ग में लाइफलाइन पब्लिक स्कूल विजेता, सचदेवा मिलेनियम स्कूल उपविजेता तथा बीडी कॉन्वेंट स्कूल, टैगोर नगर तीसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग के अंडर-19 में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने स्वर्णिम सफलता हासिल की। सचदेवा मिलेनियम स्कूल दूसरे और इंडियन एरा पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-15 बालिका वर्ग में भी बीडी कॉन्वेंट ने शीर्ष स्थान बरकरार रखा। मांगलिक शिक्षा केंद्र को दूसरा और होली पब्लिक स्कूल, सिकंदरा को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के परिणामों में बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दबदबा रहा। विद्यालय ने अंडर-19 बालक, अंडर-15 बालक, अंडर-19 बालिका और अंडर-15 बालिका वर्ग में विजेता बनने का गौरव हासिल किया। आयोजन में मुख्य अतिथि शैलेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह और सिस्टर किरण सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में निर्णायक मुदित बंसल, संदीप कुमार, अंकित त्यागी, जोनी, शिवम राठौर, तेजस्विनी चौधरी, आदित्य कुमार और प्रशांत पचौरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव का उद्देश्य विद्यालयी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देना तथा विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित करना है। खो-खो मुकाबलों में खिलाड़ियों के उत्साह और बेहतरीन प्रदर्शन ने आयोजन को यादगार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।