{"_id":"6a9a7785b7c2816c410c7fc1","slug":"video-video-lkhanauu-ka-fajallgaja-cataratha-ma-bugdhha-jasa-halta-tana-cara-fata-taka-bhara-pana-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ में बाढ़ जैसे हालात, तीन-चार फुट तक भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: लखनऊ के फैजुल्लागंज चतुर्थ में बाढ़ जैसे हालात, तीन-चार फुट तक भरा पानी
फैजुल्लागंज चतुर्थ में जलभराव से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में तीन से चार फुट तक पानी भरा है, जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। शुक्रवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता व उत्तर विधानसभा की प्रभारी पूजा शुक्ला ने सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी व क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया।
पूजा शुक्ला ने दाऊद नगर, गाजीपुर बलरामपुर, पवन विहार कॉलोनी, मामा कॉलोनी और स्वास्थ्य भवन क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से परेशान लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
उन्होंने कहा कि फैजुल्लागंज में विकास के दावों की हकीकत जलभराव ने उजागर कर दी है। पूरे इलाके में बाढ़ जैसे हालात हैं। भाजपा सरकार में बने स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति भी दयनीय हो गई है। जलभराव के कारण स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने का रास्ता बंद है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में न डॉक्टर हैं और न ही मरीज पहुंच पा रहे हैं।
पूजा शुक्ला ने नगर निगम के अधिकारियों और शासन-प्रशासन को दोपहर तीन बजे तक जल निकासी कर जलभराव खत्म कराने का समय दिया है। चेतावनी दी कि तय समय तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह क्षेत्रीय लोगों के साथ प्रदर्शन करेंगी और नगर निगम व संबंधित अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।