फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband killed his wife by slitting her throat with knife following dispute and then fled In Agra in UP

यूपी: आठ साल का रिश्ता एक रात में खत्म, पति ने पत्नी का गला काटकर की हत्या, इन वजहों से होता था आए दिन विवाद

Tue, 08 Sep 2026 07:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 08 Sep 2026 07:58 PM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में दहेज को लेकर पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने सिर पर भारी वस्तु से वार करने के बाद चाकू से गला काट दिया और फरार हो गया। 

विज्ञापन
husband killed his wife by slitting her throat with knife following dispute and then fled In Agra in UP
आगरा में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के पीलिपोखर गांव में सोमवार देर रात दहेज को लेकर एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार करने के बाद चाकू से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। मंगलवार सुबह पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पीलिपोखर निवासी राजकुमार सिकरवार के बेटे विवेक अग्रवाल की शादी करीब आठ साल पहले एत्मादपुर के गांव चली निवासी विजेंद्र सिंह की बेटी किरण से हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद होता रहता था। आरोप है कि विवेक अक्सर शराब के नशे में किरण के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

मृतका के मायके वालों का कहना है कि किरण के पिता विजेंद्र सिंह ने कई बार विवेक के परिजनों और पुलिस से इसकी शिकायत की थी। दोनों परिवारों के बीच कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।

परिजनों के मुताबिक, विवेक करीब एक महीने से घर से बाहर था। सोमवार शाम को ही वह वापस घर लौटा था। आरोप है कि देर रात घर पहुंचने के बाद उसने किरण के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार किया और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह रात में ही घर से फरार हो गया।

सुबह किरण के घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सूचना पर एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह सर्किल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मृतका के भाई ललित ने आरोप लगाया कि विवेक और उसके परिवार के लोग अक्सर किरण को दहेज के लिए परेशान करते थे। दहेज की मांग को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन विवेक मारपीट करता रहा। किरण के दो बेटे हैं। इनमें पांच वर्षीय लक्ष्य और तीन वर्षीय चुन्नू हैं। मां की हत्या के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed