Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Lalitpur News
›
Shivam Gupta, who has embarked on a 2,000-km foot journey, reached Bansi and planted a Kadamba sapling at the Tauriya Temple.
{"_id":"6a8da0a56403e8e94502c7ac","slug":"video-shivam-gupta-who-has-embarked-on-a-2000-km-foot-journey-reached-bansi-and-planted-a-kadamba-sapling-at-the-tauriya-temple-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण","category":{"title":"Local Sports","title_hn":"स्थानीय खेल","slug":"local-sports"}}
दो हजार किमी की पदयात्रा पर निकले शिवम गुप्ता बांसी पहुंचे, टौरिया मंदिर में किया कदंब का पौधारोपण
नीरज नरवरिया
Updated Tue, 25 Aug 2026 07:33 PM IST
Link Copied
बांसी (ललितपुर)। मध्यप्रदेश के डबरा से तिरुपति बालाजी तक 2000 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले डबरा के भाजपा नगर अध्यक्ष शिवम गुप्ता का मंगलवार रात बांसी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कस्बे में जगह-जगह ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और नारियल भेंट कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
शिवम गुप्ता ने बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ श्री हनुमान जी टौरिया मंदिर परिसर में कदंब के पौधे का रोपण किया। उन्होंने बताया कि पदयात्रा के चार प्रमुख उद्देश्य हैं। इनमें सनातन धर्म का प्रचार, तिरुपति बालाजी मंदिर में 1,11,111 नारियल अर्पित करना, 2000 किलोमीटर के मार्ग में पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश देना और किसानों को गौ-पालन के लिए प्रेरित करना शामिल है।
रात्रि विश्राम की व्यवस्था विवेक गुप्ता के पुराना बाजार स्थित निवास पर की गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शिवम गुप्ता को उनकी आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान हरिकिशन झां, पुरुषोत्तम नारायण सेठ, रामसहायत यादव, लक्ष्मी नारायण कलकले, राजू विश्वारी, दीपक गुप्ता, आशीष मोदी, विवेक मिसुरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।