फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Polling party dispatched sawai madhopur municipal election 2026 voting

सवाई माधोपुर: कल निकाय चुनाव की वोटिंग, 904 पुलिसकर्मी तैनात; 35 संवेदनशील बूथों पर खास नजर

Tue, 08 Sep 2026 05:44 PM IST
सवाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 05:44 PM IST
Polling party dispatched sawai madhopur municipal election 2026 voting
Rajasthan News: नगर निकाय चुनावों के प्रथम चरण में होने वाले मतदान के लिए सवाई माधोपुर में मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए रवाना हो गए। जिला मुख्यालय के साहू नगर स्कूल में अंतिम प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को आवंटन के हिसाब से ईवीएम सहित मतदान से संबंधित अन्य सामग्री देकर रवाना किया गया। गौरतलब है कि सवाई माधोपुर में 6 नगर निकाय हैं, जिनमें प्रथम चरण में सवाई माधोपुर नगर परिषद सहित बौंली और खंडार नगर पालिका के लिए मतदान होगा। वहीं, दूसरे चरण में गंगापुर सिटी नगर परिषद तथा बामनवास और वजीरपुर नगर पालिका के लिए 11 सितंबर को मतदान होगा।

सवाई माधोपुर, बौंली और खंडार में कल वोटिंग
प्रथम चरण में बुधवार को सवाई माधोपुर नगर परिषद, बौंली और खंडार नगर पालिका के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 60 वार्ड हैं, जिनमें भाजपा और कांग्रेस सहित कुल 231 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, खंडार नगर पालिका के 25 वार्डों के लिए 90 प्रत्याशी और बौंली के 25 वार्डों के लिए 101 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस तरह तीनों निकायों में कुल 422 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

1.16 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में कुल 92,713 मतदाता हैं, जिनमें 47,620 पुरुष, 45,088 महिला और 5 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, बौंली नगर पालिका क्षेत्र में कुल 12,066 मतदाता हैं, जिनमें 6,227 पुरुष और 5,839 महिला मतदाता हैं। इसी तरह खंडार नगर पालिका क्षेत्र में कुल 11,708 मतदाता हैं, जिनमें 6,152 पुरुष और 5,556 महिला मतदाता शामिल हैं। तीनों निकायों में कुल 1,16,487 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

35 संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी
सवाई माधोपुर नगर परिषद के 60 वार्डों में मतदान के लिए कुल 97 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। वहीं, बौंली में 25 और खंडार में 25 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सवाई माधोपुर में 24 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ हैं, जबकि बौंली में 5 और खंडार में 6 संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ हैं। इस तरह तीनों नगर निकायों में कुल 35 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित किए गए हैं।

904 पुलिसकर्मियों के जिम्मे सुरक्षा
मतदान के दौरान सुरक्षा के लिहाज से तीनों नगर निकायों के लिए पुलिस अधिकारियों सहित कुल 904 का पुलिस जाब्ता लगाया गया है। तीनों नगर निकायों के कुल 35 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर हथियारों सहित एक-चार का पुलिस जाब्ता लगाया गया है। इसके अलावा रिजर्व पुलिस जाब्ता भी रखा गया है, जिसे जरूरत के अनुसार मौके पर तैनात किया जाएगा।

मॉक पोल के बाद शुरू होगी वोटिंग
जिला निर्वाचन अधिकारी कानाराम ने बताया कि नगर निकाय चुनावों को लेकर पोलिंग बूथों पर सभी व्यवस्थाएं माकूल की गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथों पर हथियारबंद पुलिस जाब्ते सहित वीडियोग्राफर की तैनाती रहेगी। वहीं, मोबाइल पार्टियां और एरिया मजिस्ट्रेट लगातार फील्ड में रहेंगे। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मतदान शुरू होने से पूर्व मॉक पोल कराया जाएगा और इसके बाद विधिवत मतदान शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अमायरा मौत केस में फिर गरमाया माहौल, CJP ने ढीली धाराओं और जमानत पर उठाए सवाल, सख्त कार्रवाई की मांग

मतदान के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि भयमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। सभी बूथों पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। साथ ही रिजर्व जाब्ता भी रखा गया है, जिसे जरूरत के अनुसार काम में लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोलन में 10 से 13 सितंबर तक राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबॉल प्रतियोगिता, 277 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

08 Sep 2026

VIDEO: संस्कृति यूनिवर्सिटी के छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, बीएससी आरआईटी का छात्र था हेमंत

08 Sep 2026

VIDEO: बाइक में लगी आग, छोड़ भागा सवार, पेट्रोलपंप कर्मियों ने अग्निशमन सिलिंडर से बुझाई

08 Sep 2026

VIDEO: चालक को झपकी आने से गैस टैंकर पलटा, लीकेज के बाद सड़क बंद

08 Sep 2026

जीरा के गांव मल्ले शाह में फायरिंग, एक ही परिवार के चार लोग घायल

विज्ञापन

Video: वन एवं पर्यावरण मंत्री बोले- जीवन के लिए हवा के बाद पानी सबसे जरूरी

08 Sep 2026

नंगल में पंजाब सरकार की 'मेरी रसोई' मुहिम, वार्ड 12 में बांटी गई रसोई किटें

विज्ञापन

फिरोजपुर के गांव आकू वाला में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

Video: पैनल डिस्कशन में मंच पर मौजूद आरपी सिंह चेयरमैन यूपी पीसीबी, उमाशंकर पांडेय वाटर मैन, योगेश जी

08 Sep 2026

शिमला: मजदूरों का न्यूनतम वेतन 30 हजार और ईएसआईसी की सीमा 42 हजार करने की मांग, जानें क्या कुछ बोले प्रदीप सिंह तोमर

08 Sep 2026

लखनऊ में दो दिवसीय यूपी टेक्स-2026 का शुभारंभ, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

08 Sep 2026

रेवाड़ी में सीवर ओवरफ्लो और गंदे पानी की सप्लाई से परेशान लोगों ने लगाया जाम, तुरंत शुरू हुआ काम

08 Sep 2026

मंडी: निचली अंसवाई तक बस सेवा बहाल करने का अल्टीमेटम

08 Sep 2026

सोलन: पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल बोले- हेलीपैड से पहले परवाणू को दें बुनियादी सुविधाएं

08 Sep 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 34वां दिन, बर्खास्तगी की लटकी तलवार

भिवानी जिले के सांगा गांव के सरकारी स्कूल के गेट पर दिया विद्यार्थियों ने धरना

08 Sep 2026

सिरमौर: शक्तिनगर के पास पलटी पिकअप, चालक बाल-बाल बचा

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: किन्नौर के मोरंग में गीतों पर झूमे लोग, पारंपरिक वेशभूषा में दिखा संस्कृति का रंग

08 Sep 2026

VIDEO: कार ने रौंद दी स्कूटी सवार युवती, सीसीटीवी आया सामने

08 Sep 2026

वीडियो: पीलीभीत में 12 दुकानें ध्वस्त, नगर पालिका ने चलाया बुलडोजर

08 Sep 2026

रामपुर बुशहर: ठियोग-रामपुर हाईवे चार घंटे रहा बंद, कड़ी मशक्कत के बाद बहाल

08 Sep 2026

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश पकड़े, एक घायल, अवैध असलहा बरामद

08 Sep 2026

औरैया: अटसू में तालाब में उतराता मिला वृद्ध का शव, दो दिन से था लापता

08 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में बेसहारा पशुओं के खिलाफ संयुक्त अभियान, पहले दिन नौ पकड़े

08 Sep 2026

कांगड़ा: करीब एक साल बाद बहाल हुई बस सेवा, ग्रामीणों ने बांटी मिठाई

08 Sep 2026

मंडी: फुटपाथ के टूटे जालों से बढ़ा हादसों का खतरा, मरम्मत का इंतजार

08 Sep 2026

कानपुर दक्षिण में दूसरी पुलिया भी क्षतिग्रस्त, हजारों लोगों को हर समय हादसे का डर

08 Sep 2026

एमपी की सबसे बड़ी कपास मंडी में नए सीजन का आगाज: मुहूर्त में 8411 क्विंटल भाव, दिनभर आठ हजार के पार रहा रेट

08 Sep 2026

हापुड़: 50 खंभों की लाइन काट ले गए चोर, सैकड़ों बीघा फसल पर संकट, किसान परेशान

08 Sep 2026

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग की ढाबों पर छापेमारी, सड़ी सब्जियां और गंदगी मिली

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed