फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers staged a protest outside the SSP's office against the eviction of a woman from her in-laws' home.

लड़की को ससुराल से निकालने के खिलाफ किसानों ने एसएसपी दफ्तर के बाहर लगाया धरना

Tue, 22 Sep 2026 02:45 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:45 PM IST
Farmers staged a protest outside the SSP's office against the eviction of a woman from her in-laws' home.
जगराओं में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकौंदा-बुर्ज गिल के किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसएसपी लुधियाना ग्रामीण के कार्यालय के बाहर धरना दिया। एक युवती को ससुराल से निकालने के मामले में पुलिस कार्रवाई न होने का आरोप लगाया गया। वहीं किसानों ने जालंधर-बरनाला हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ रोष जताया। धरने की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी जसविंदर सिंह ढींडसा मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से बातचीत की। इसके बाद कुछ प्रतिनिधियों को एसपी (एच) सरवनजीत सिंह से मिलवाया गया। एसपी ने किसान नेताओं को भरोसा दिया कि मामले में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। किसान नेता हरबख्शीश सिंह ने बताया कि उनके साथी अवतार सिंह की बेटी को उसके ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। परिवार की ओर से पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। किसान नेताओं ने मांग की कि शादी पर परिवार की ओर से किया गया खर्च वापस करवाया जाए और मामले में आरोपी बताए जा रहे लड़के के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। कनाडा में वर्क परमिट पर गई थी बेटी पीड़ित युवती के पिता अवतार सिंह ने बताया कि उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी एक बेटी वर्ष 2019-20 में वर्क परमिट पर कनाडा गई थी। उन्होंने दावा किया कि कनाडा भेजने पर परिवार ने करीब 35 लाख रुपये खर्च किए थे। वर्ष 2024 में बेटी का रिश्ता तय किया गया। पिता के मुताबिक उस समय बेटी के पास कनाडा की पीआर नहीं थी और इसकी जानकारी लड़के के परिवार को पहले ही दे दी गई थी। अवतार सिंह के अनुसार, लड़के ने कथित तौर पर उनकी बेटी से कहा कि वह कनाडा से वापस भारत आ जाए, क्योंकि यहां उनके पास किसी चीज की कमी नहीं है। इसके बाद बेटी कनाडा से भारत लौट आई और 4 फरवरी 2026 को उसकी शादी कर दी गई। शादी के सवा महीने बाद घर से निकालने का आरोप पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि शादी में लड़के के परिवार की ओर से रखी गई मांगों को उन्होंने पूरा किया और बेटी को स्त्रीधन भी दिया। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उनकी बेटी को कथित तौर पर परेशान किया जाने लगा। परिवार का आरोप है कि ससुराल पक्ष के दबाव के चलते पति ने भी युवती को परेशान किया और शादी के करीब सवा महीने बाद उसे घर से निकाल दिया गया। अवतार सिंह के मुताबिक, उन्होंने कई बार लड़के के परिवार से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते परिवार को किसान संगठन की मदद से धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बेटी को कनाडा से वापस बुलाकर शादी करने के बाद अब उसका वैवाहिक जीवन टूटने की स्थिति में पहुंच गया है और परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान भी हुआ है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई और शादी में हुए खर्च की भरपाई करवाने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों की ओर से एक सप्ताह में मामले का निपटारा करने का भरोसा दिए जाने के बाद किसान नेताओं ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

फिरोजपुर सब्जी मंडी में केले-पपीते के स्टोर पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, पपीते नष्ट किए

मध्य प्रदेश: ऑपरेशन के दौरान 40 वर्षीय मरीज की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा; लापरवाही का लगाया आर

22 Sep 2026

VIDEO: एटा में पत्नी और सास की हत्या, बेरहम पति ने इसलिए दोनों को मार डाला

22 Sep 2026

एमपी: मुक्तिधाम की जमीन को लेकर विवाद, अंतिम संस्कार रोकने पर ग्रामीणों का विरोध; प्रशासन ने कराया मामला शांत

22 Sep 2026

उज्जैन: परिवर्तिनी एकादशी पर बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, भस्म आरती में गूंजा जय श्री महाकाल

22 Sep 2026
विज्ञापन

अग्रवाल महासभा चुनाव के नतीजे घोषित, अतुल चौकड़ायत के ग्रुप का छह सीटों पर कब्जा

22 Sep 2026

लखनऊ: जीपीओ पर प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों पर लाठीचार्ज, दर्जनों हिरासत में

22 Sep 2026
विज्ञापन

प्रयागराज से झांसी लौटने पर बोला माफिया अतीक का बेटा अली, इस सवाल पर साधी चुप्पी

22 Sep 2026

पलवल में बंद ट्रैफिक लाइटों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

22 Sep 2026

चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल, दूसरा फरार

22 Sep 2026

विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षणेत्तर कर्मचारी सीएम को संबोधित डीएम को सौंपा ज्ञापन, VIDEO

22 Sep 2026

VIDEO: बंधक बनाकर पीटा, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया

21 Sep 2026

VIDEO: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

21 Sep 2026

VIDEO: सांड़ के हमले से महिला की मौत, एक व्यक्ति घायल

21 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो घायल

21 Sep 2026

मेरठ: कैलाश प्रकाश स्टफियम में महिला होमगार्ड भर्ती का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: जिला अस्पताल में सैफी संघर्ष समिति ने बांटा भोजन

21 Sep 2026

मेरठ: सुभारती में शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन, कार्यकर्ताओं की उमड़ी भीड़

21 Sep 2026

मेरठ: बागपत रोड पर लगा जाम, स्कूली बच्चे और एंबुलेंस तक फंसी

21 Sep 2026

मेरठ: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

21 Sep 2026

मेरठ: कंप्यूटर लैब का उद्घाटन कार्यक्रम, बच्चों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

21 Sep 2026

VIDEO: पेट्रोल पंप पर पहुंचे दो युवक, कर्मचारी पर चाकू से हमला

21 Sep 2026

VIDEO: कुछ साझा किया नहीं फिर भी खातों से निकल गए 1.67 लाख

21 Sep 2026

VIDEO: रिटायर्ड रेलवे अधिकारी के खाते से 4.35 लाख रुपये पार

21 Sep 2026

VIDEO: मंदिर से हटाने के विवाद में पुजारी की तोड़ दी टांग

21 Sep 2026

VIDEO: कंपनी के नाम पर 7.96 लाख वसूले, नहीं किए जमा, प्राथमिकी

21 Sep 2026

VIDEO: फोटो भेजकर बदनाम करने का आरोप

21 Sep 2026

VIDEO: मोबाइल चार्जर के विवाद में छात्रों से मारपीट, दो घायल

21 Sep 2026

VIDEO: होटल संचालक पर पिस्टल तान सवा लाख की बैटरी-इन्वर्टर चोरी

21 Sep 2026

VIDEO: घर में घुसकर मारपीट, तीन घायल

21 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed