Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Vandana Kalia furious over the dilapidated condition of the Talwara-Jasur road; issues a 10-day ultimatum to PWD Fatehpur
{"_id":"6aa6c2cc77496f05e70de3a5","slug":"video-vandana-kalia-furious-over-the-dilapidated-condition-of-the-talwara-jasur-road-issues-a-10-day-ultimatum-to-pwd-fatehpur-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"तलवाड़ा-जसूर मार्ग की खस्ताहालत पर भड़कीं वंदना कालिया, PWD फतेहपुर को 10 दिन का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलवाड़ा-जसूर मार्ग की खस्ताहालत पर भड़कीं वंदना कालिया, PWD फतेहपुर को 10 दिन का अल्टीमेटम
पंजाब को हिमाचल प्रदेश से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण तलवाड़ा-जसूर वाया धमेटा-खटियाड़ सड़क इन दिनों अपनी बदहाली के कारण वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह पड़े बड़े-बड़े गड्ढों के कारण हर समय दुर्घटना होने का भय बना रहता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहाल स्थिति के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जिला परिषद सदस्य बंदना कालिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर लोक निर्माण विभाग फतेहपुर और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कड़ा रोष जताया है। उन्होंने विभाग को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तलवाड़ा से जसूर वाया धमेटा-खटियाड़ सड़क पर पड़े गड्ढों को 10 दिन के भीतर नहीं भरा गया, तो उन्हें लोक निर्माण विभाग फतेहपुर और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
बंदना कालिया ने कहा कि यह सड़क पंजाब और हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और रोजाना हजारों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। सड़क पर पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को कई स्थानों पर अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं या वाहनों को गड्ढों से बचाने के लिए गलत दिशा में ले जाना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि सड़क की हालत को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई है तथा गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है।
जिला परिषद सदस्य ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सड़क का निरीक्षण करवाया जाए और सभी गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाए। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित 10 दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो स्थानीय लोगों को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और ठेकेदार की होगी।लेकिन अब देखना यह है कि लोक निर्माण विभाग फतेहपुर इस चेतावनी के बाद सड़क की सुध कब लेता है और वाहन चालकों को गड्ढों से कब राहत मिलती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।