{"_id":"6ab9f43d1949c6717c09eee0","slug":"video-shri-krishna-raasleela-will-take-place-at-the-shri-radhakrishna-temple-in-kotkapura-from-september-28-to-october-4-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा श्री कृष्ण रासलीला का भव्य मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा के श्री राधाकृष्ण मंदिर में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा श्री कृष्ण रासलीला का भव्य मंचन
कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री कृष्ण रासलीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 28 सितंबर से 4 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान इंजीनियर राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि रासलीला का आयोजन रसिक संजीव गर्ग ‘पिंकी’ की देखरेख में करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रासलीला का मंचन प्रतिदिन रात 7:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान धाम श्री वृंदावन से आए स्वामी श्री अनिल तिवारी के निर्देशन में करीब 20 कलाकार श्री कृष्ण जी के जीवन से जुड़ी विभिन्न लीलाओं और प्रसंगों को झांकियों, संवाद एवं संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण के जीवन और उनकी लीलाओं से जुड़े धार्मिक प्रसंगों को करीब से देखने का अवसर मिलेगा। मंदिर कमेटी के अनुसार आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मंदिर संस्थापक श्री हरि दर्शन महाराज जी को भी इस धार्मिक आयोजन में गरिमामय उपस्थिति के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। कमेटी ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित पहुंचकर रासलीला का आनंद लेने और धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।