{"_id":"6aa8ddf517398d8c00007203","slug":"video-show-of-womens-power-in-moga-women-turn-out-in-large-numbers-for-the-sakhi-samman-ceremony-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में महिला शक्ति का प्रदर्शन, ‘सखी सम्मान समारोह’ में उमड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में महिला शक्ति का प्रदर्शन, ‘सखी सम्मान समारोह’ में उमड़ी महिलाएं
मोगा में आयोजित ‘सखी सम्मान समारोह’ में बड़ी संख्या में महिलाओं और सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह में महिलाओं के जोश, जज्बे और एकजुटता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस मौके पर मोगा हल्का विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा भी पहुंचे।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने अपनी एकता और महिला शक्ति का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने कहा कि यह केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि मोगा की महिलाओं की एकता, हौसले और ताकत का व्यापक प्रदर्शन है। समारोह को सफल बनाने के लिए हलका मोगा की सभी सखियों, महिला विंग की बहनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं तो इतिहास बनता है।
इस दौरान ‘महिला शक्ति—पंजाब की ताकत’ का संदेश देते हुए पंजाब की मौजूदा सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का आह्वान भी किया गया। आयोजकों की ओर से नारा दिया गया— ‘पंजाब का एक ही नारा, भगवंत मान सरकार दोबारा।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।