फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Suspicious death of a young boy in Jagraon

पंजाब: रेलवे लाइन के पास युवक की संदिग्ध मौत, मरने से पहले बनाया था वीडियो; पत्नी ने जताया हत्या का शक

Thu, 17 Sep 2026 10:44 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:44 PM IST
सार

परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले पवनदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी

विज्ञापन
Suspicious death of a young boy in Jagraon
युवक की संदिग्ध मौत - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गांव हांस कलां में रेलवे लाइन के पास 35 वर्षीय पवनदीप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने परिवार के बयानों के आधार पर संबंधित महिला समेत दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। वहीं पत्नी शीला कुमारी ने पति की हत्या का शक जताते हुए गहन जांच की मांग की है।
विज्ञापन


शीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के लुधियाना निवासी एक महिला से कथित संबंध थे। आरोप है कि इसी को लेकर पवनदीप को लगातार परेशान किया जा रहा था। परिवार के अनुसार वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले पवनदीप ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। परिवार का कहना है कि वीडियो जांच में अहम खुलासे हो सकते हैं। पवनदीप घर से 10 मिनट में लौटने की बात कहकर निकला था। कुछ समय बाद रेलवे लाइन के पास उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने मांग की है कि मामले की जांच केवल आत्महत्या के लिए उकसाने तक सीमित न रखी जाए। उसके आखिरी संपर्कों, वीडियो और विवाद समेत सभी पहलुओं की जांच हो। सूचना पर रेलवे पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। जांच अधिकारी एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मौत का कारण जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed