Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
Protest held outside Speaker Sandhwan’s residence over the ‘Jhota’ murder case in Kotkapura; a ‘letter of reproach’ (censure letter) detailing demands was submitted
{"_id":"6ad5e376d02abfb5c101b2f3","slug":"video-protest-held-outside-speaker-sandhwans-residence-over-the-jhota-murder-case-in-kotkapura-a-letter-of-reproach-censure-letter-detailing-demands-was-submitted-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा में झोटा हत्याकांड को लेकर स्पीकर संधवां के घर के बाहर धरना, मांगों को लेकर सौंपा लाहनत पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा में झोटा हत्याकांड को लेकर स्पीकर संधवां के घर के बाहर धरना, मांगों को लेकर सौंपा लाहनत पत्र
कोटकपूरा के गांव संधवां में मानसा के परमिंदर सिंह झोटा हत्याकांड में इंसाफ की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के आह्वान पर विभिन्न संगठनों ने पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के घर के बाहर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एक्शन कमेटी की मांगों को लेकर लाहनत पत्र भी सौंपा।
धरने में शामिल विभिन्न संगठनों के नेताओं ने कहा कि एक्शन कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डीजीपी गौरव यादव के इस्तीफे, मामले की सीबीआई जांच सहित अन्य मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है। इसी संघर्ष के समर्थन में राज्यभर में आम आदमी पार्टी के विधायकों के घरों के बाहर धरने देकर लाहनत पत्र सौंपे जा रहे हैं।
प्रदर्शन में किसान, मजदूर और कर्मचारी संगठनों के अलावा शिरोमणि अकाली दल, वारिस पंजाब दे, सीपीआई और सीपीएम के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
इस मौके पर वारिस पंजाब दे के हलका इंचार्ज रछपाल सिंह सोसल ने कहा कि नशा तस्कर बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं और उनका विरोध करने वालों की खुलेआम हत्या की जा रही है। उन्होंने कहा कि इलाके के सभी संगठन एक्शन कमेटी के साथ खड़े हैं और कमेटी की ओर से भविष्य में घोषित किए जाने वाले संघर्ष के कार्यक्रमों में भी पूरा सहयोग दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।