{"_id":"6ac60f577a6cbb96c9000217","slug":"video-in-zira-farmer-unions-and-social-organizations-burned-effigies-of-the-punjab-government-and-the-fda-commissioner-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जीरा में किसान जत्थेबंदियों और समाजसेवी संस्थाओं ने पंजाब सरकार व एफडीए कमिश्नर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरा में किसान जत्थेबंदियों और समाजसेवी संस्थाओं ने पंजाब सरकार व एफडीए कमिश्नर का पुतला फूंका
जीरा के घंटाघर चौक पर बुधवार को किसान जत्थेबंदियों और समाजसेवी संस्थाओं के सदस्य एकत्रित हुए और फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार के निलंबन एवं तबादले के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर का पुतला फूंककर नारेबाजी की।
किसान नेताओं ने कहा कि फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर अभिनव कुमार खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे थे और अच्छा काम कर रहे थे। इसके बावजूद उन्हें निलंबित कर फिरोजपुर से स्थानांतरित करके तरनतारन तैनात कर दिया गया। उन्होंने मांग की कि अभिनव कुमार का निलंबन रद्द कर उन्हें दोबारा फिरोजपुर में नियुक्त किया जाए। नेताओं ने चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।