Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Chandigarh-Punjab News
›
In Faridkot, the BJP cornered the AAP government over the drug issue, alleging a lack of coordination with the Centre.
{"_id":"6ab64e9c3f7683044f0a6042","slug":"video-in-faridkot-the-bjp-cornered-the-aap-government-over-the-drug-issue-alleging-a-lack-of-coordination-with-the-centre-2026-09-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में भाजपा ने नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा,केंद्र से तालमेल न रखने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में भाजपा ने नशे के मुद्दे पर आप सरकार को घेरा,केंद्र से तालमेल न रखने के आरोप
फरीदकोट में नशे के मुद्दे को लेकर भाजपा ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत पर जोर दिया। पंजाब में निकाली जा रही नशा मुक्त पंजाब यात्रा के फरीदकोट में दूसरे दिन के दौरान भाजपा नेताओं ने ऑफिसर क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में नशे की समस्या गंभीर मुद्दा है और इसके लिए केंद्र की नारकोटिक्स एजेंसियों तथा राज्य के एंटी-ड्रग विभाग के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में पंजाब सरकार केंद्र सरकार के साथ अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही। बाजवा ने कहा कि अगर वर्ष 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनती है तो केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच तालमेल के जरिए नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई को तेज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार के पास नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को लेकर कई रिपोर्टें मौजूद हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पार्टी की ओर से पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नशा मुक्त पंजाब यात्रा निकालकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में केवल राजनीतिक बयानबाजी के बजाय एजेंसियों के बीच प्रभावी तालमेल और कार्रवाई की जरूरत है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुजरात से पंजाब में नशा आने संबंधी लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए बाजवा ने कहा कि यदि किसी दूसरे राज्य से नशीले पदार्थ पंजाब में पहुंच रहे हैं तो उन्हें रोकने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की भी बनती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।
इस दौरान हॉबी धालीवाल और राजस्थान के विधायक गुरबीर सिंह बराड़ भी मौजूद रहे। फरीदकोट के जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़, अनुशासन कमेटी के कन्वीनर डॉ. संजीव गोयल सहित पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी यात्रा में हिस्सा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।