{"_id":"6a9e2a63757cb74ca20f99ad","slug":"video-improvement-trust-chairman-praises-strict-action-against-drug-smugglers-in-faridkot-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई की इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन ने की तारीफ
फरीदकोट जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान की आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी की नशा विरोधी मुहिम के मालवा जोन इंचार्ज तथा इंप्रूवमेंट ट्रस्ट फरीदकोट के चेयरमैन गगनदीप सिंह पालीवाल ने सराहना की है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए मुहिम को और प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा। हाल ही में राज्य के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने फरीदकोट पहुंचकर राज्य सरकार की युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम की समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने जिला पुलिस को नशे की हॉटस्पॉट बस्तियों को चिन्हित कर तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कोटकपूरा के गांव खारा के पास से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा पुलिस ने कासो ऑपरेशन के तहत गांजा और अन्य नशीले पदार्थ बरामद कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चेयरमैन पालीवाल ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के निर्देशों के बाद जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान और तेज किया है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी जिले की हॉटस्पॉट बस्तियों में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।