{"_id":"6ae5eaa3d662a5ace30f31de","slug":"video-administration-cracks-down-on-drug-menace-in-8-hotspots-of-pathankot-cctv-cameras-and-street-lights-to-be-installed-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट के 8 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नशे पर प्रशासन का शिकंजा, लगेंगे CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट के 8 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नशे पर प्रशासन का शिकंजा, लगेंगे CCTV कैमरे और स्ट्रीट लाइटें
जिले में नशे के खिलाफ अभियान को आगे बढ़ाते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने आठ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष पहल शुरू की है। इन क्षेत्रों में नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने और नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों को दोबारा सामान्य जीवन की ओर लाने के उद्देश्य से डीसी डॉ. पलवी और एसएसपी मनप्रीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने उन स्थानों पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की, जहां नशा करने वाले लोगों की संख्या अधिक बताई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य किसी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नशे की समस्या का समाधान करना और प्रभावित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।
डीसी और एसएसपी ने नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों से बातचीत कर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि जो लोग नशे से बाहर निकलना चाहते हैं, उन्हें डी-एडिक्शन सेंटर में भर्ती करवाकर बेहतर उपचार और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
प्रशासन ने इन आठ हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा स्ट्रीट लाइटें लगवाने की जिम्मेदारी भी उठाई है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का मकसद इन इलाकों में बेहतर माहौल तैयार करना, नशे की समस्या पर नियंत्रण पाना और प्रभावित लोगों को नई शुरुआत का अवसर देना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।