{"_id":"6a5e0ad4de85499f9f09a01e","slug":"punjab-weather-alert-orange-alert-for-heavy-to-very-heavy-rain-in-13-districts-for-3-days-temperature-to-dro-2026-07-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Alert: 13 जिलों में 3 दिन भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Alert: 13 जिलों में 3 दिन भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 4°C तक गिरेगा
पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज से 13 जिलों में तीन दिन तक भारी से बेहद भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है और पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी व उमस से राहत मिलने के आसार हैं। जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और मोहाली शामिल हैं। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर और रूपनगर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक 40.8 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पठानकोट में दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में वर्षा की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है जिससे प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।