{"_id":"6aa2b7a105c3c9f6070e1f71","slug":"video-the-play-hamare-ram-will-be-staged-in-pathankot-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"12 और 13 सितंबर को पठानकोट में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 और 13 सितंबर को पठानकोट में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन
पंजाब सरकार द्वारा करवाए जाने वाले ‘हमारे राम’ नाटक के पठानकोट में होने वाले मंचन के संबंध में आज जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स मलिकपुर पठानकोट के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस डॉ. पल्लवी डिप्टी कमिश्नर पठानकोट की अध्यक्षता में हुई। जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन पंजाब के 12 शहरों में करवाया जा रहा है। ‘हमारे राम’ के कुल 41 शो करवाए जाएंगे, जिसकी शुरुआत मोहाली से हो चुकी है। पठानकोट में यह नाटक 12 और 13 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, सैली कुल्लियां, पठानकोट में पेश किया जाएगा। दो शो 12 सितंबर और दो शो 13 सितंबर को करवाए जाएंगे। इस नाटक की मुख्य भूमिका और सूत्रधार के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। ‘हमारे राम’ नाटक में रामायण से संबंधित विभिन्न प्रसंगों, संवादों और पात्रों को कलात्मक ढंग से पेश किया जाएगा। कहा कि पठानकोट में होने वाले ये चारों शो लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त होंगे और इसके लिए कोई टिकट फीस नहीं ली जाएगी। उन्होंने पठानकोट जिले के शहरों और गांवों के निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अनोखे नाटक का आनंद लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।