Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Police conduct search operation against drug trafficking in Amritsar; several suspects arrested
{"_id":"6ad9ae1feb21e597f10f503b","slug":"video-police-conduct-search-operation-against-drug-trafficking-in-amritsar-several-suspects-arrested-2026-10-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कई आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस का सर्च ऑपरेशन, कई आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए वीरवार सुबह थाना इस्लामाबाद के अंतर्गत आने वाले हॉटस्पॉट इलाकों में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल के दिशा-निर्देशों पर चलाए गए इस अभियान के दौरान कोट खालसा के इंद्रापुरी इलाके पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया।
एडीसीपी सिटी-1 योगेश्वर सिंह गुराया ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थ बरामद किए और कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एनडीपीएस एक्ट और एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करी की सप्लाई चेन तोड़ना और नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना है। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों में शामिल और वांछित व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध व बिना पहचान वाले वाहनों की तलाशी लेकर उनके दस्तावेजों और मालिकाना हक की पड़ताल की।
यह अभियान एडीसीपी योगेश्वर सिंह गुराया की निगरानी में एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह, थाना इस्लामाबाद के प्रभारी इंस्पेक्टर हरसंदीप सिंह, कमांडो फोर्स और एआरपी टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।