Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Demand for CBI probe into ex-serviceman Kuljit Sandhu's death in Ajnala; Aujla says he will move court for justice.
{"_id":"6ab9f3d82ceb0cc3f5024f2e","slug":"video-demand-for-cbi-probe-into-ex-serviceman-kuljit-sandhus-death-in-ajnala-aujla-says-he-will-move-court-for-justice-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला में पूर्व सैनिक कुलजीत संधू की मौत की सीबीआई जांच की मांग, औजला बोले- इंसाफ के लिए कोर्ट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला में पूर्व सैनिक कुलजीत संधू की मौत की सीबीआई जांच की मांग, औजला बोले- इंसाफ के लिए कोर्ट जाएंगे
अजनाला के गांव महिमद मंदरावाला की सरपंच के पति और पूर्व सैनिक कुलजीत सिंह संधू की मौत के मामले में सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है। रविवार को परिवार के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में औजला ने कहा कि यदि पंजाब पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में सक्षम नहीं है तो जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए वह मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे और जरूरत पड़ी तो संघर्ष भी करेंगे।
औजला ने कहा कि कुलजीत सिंह के लापता होने के बाद उनका मोबाइल करीब 14-15 घंटे तक सक्रिय रहा, लेकिन पुलिस उनकी सटीक लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। उन्होंने सवाल उठाया कि आधुनिक तकनीक उपलब्ध होने के बावजूद 20-25 किलोमीटर के दायरे में पुलिस समय रहते उन्हें क्यों नहीं तलाश सकी। परिवार के अनुसार पुलिस की ओर से अलग-अलग स्थानों की लोकेशन बताई जाती रही।
21 सितंबर को हुए थे लापता
कुलजीत सिंह 21 सितंबर को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे। 23 सितंबर को रामदास इलाके के पास सड़क किनारे उनका शव बरामद हुआ। परिवार ने घटना को सामान्य सड़क हादसा मानने पर सवाल उठाए हैं। औजला ने कहा कि पोस्टमार्टम हो चुका है और मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होना चाहिए।
औजला ने अमृतसर में कथित जबरन वसूली की शिकायतों और पुलिस सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने सरकार से सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।
परिवार ने कहा कि कुलजीत सिंह पूर्व सैनिक होने के साथ ईमानदार व्यक्ति थे और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने किसी व्यक्ति पर सीधे संदेह जताने से इनकार करते हुए पुलिस और सरकार की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।