फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Patient dies a painful death after getting trapped in a private hospital lift; family creates an uproar.

रीवा: निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से मरीज की दर्दनाक मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 10:21 PM IST
Patient dies a painful death after getting trapped in a private hospital lift; family creates an uproar.

रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार रात निजी अस्पताल में दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों ने अस्पताल को तत्काल बंद करने की मांग की। आक्रोशित परिजनों ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर भी उनके साथ अभद्रता और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं।

कंधे की हड्डी टूटने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
मृतक की पहचान सुरेश सेन के रूप में हुई है, जो अमरपाटन क्षेत्र के लालपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। मृतक के बेटे हिमांशु सेन ने बताया कि उनके पिता कुछ दिन पहले पेड़ से गिर गए थे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और उनके कंधे की हड्डी भी टूट गई थी। शनिवार की शाम उन्हें इलाज के लिए रीवा के उक्त निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हिमांशु सेन के अनुसार, रात के समय अस्पताल का एक कर्मचारी उनके पिता को स्ट्रेचर पर लिटाकर लिफ्ट के माध्यम से अस्पताल के ऊपरी हिस्से में ले जा रहा था। इस दौरान परिजन भी लिफ्ट में जाने लगे, लेकिन अस्पताल कर्मचारी ने उन्हें लिफ्ट में प्रवेश करने से मना कर दिया और सीढ़ियों से ऊपर जाने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें- संतान के नाम पर ठगने वाले गिरफ्तार: मिट्टी में दबाए थे सोने-चांदी के आभूषण, खोदा तो निकला खाली लिफाफा

ऊपर पहुंचे तो लिफ्ट में फंसा मिला मरीज का शव
परिजनों का आरोप है कि जब वे सीढ़ियों के रास्ते ऊपर पहुंचे और लिफ्ट के पास गए तो उन्होंने देखा कि सुरेश सेन का शरीर लिफ्ट के निचले हिस्से में फंसा हुआ था। परिजनों के अनुसार, उनका आधा शरीर लिफ्ट में फंसा था और अस्पताल का कर्मचारी मौके से गायब था। हिमांशु सेन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे से करीब 20 मिनट पहले एक लड़की भी इसी लिफ्ट में फंस गई थी। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट को लेकर आवश्यक सावधानी नहीं बरती और उसके कुछ देर बाद उनके पिता को उसी लिफ्ट से ले जाया गया। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते लिफ्ट की जांच और सुरक्षा को लेकर कदम उठाए जाते तो शायद यह दर्दनाक हादसा नहीं होता।

परिजनों ने की अस्पताल बंद करने की मांग
मरीज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच कराई जाए। परिजनों ने चेतावनी दी कि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को और उग्र करेंगे।
वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि हंगामे के दौरान पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और कुछ लोगों को जमीन पर घसीटा। हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर विस्तृत प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

जांच के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई: CSP राजीव पाठक
घटना को लेकर सीएसपी राजीव पाठक ने बताया कि निजी अस्पताल की लिफ्ट में फंसने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार, लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण मृतक की गर्दन फंसने की बात सामने आई है। सीएसपी ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि यदि लिफ्ट में कुछ समय पहले भी कोई व्यक्ति फंसने की घटना हुई थी, जैसा कि परिजन आरोप लगा रहे हैं, तो उसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाए थे? इस सवाल का जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

 
अस्पताल की लिफ्ट में फंसने की वजह से मौत
मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

तरनतारन के मुरादपुरा के पास झाड़ियों में मिला युवक का शव, संदिग्ध हालात में मौत

डिंडौरी: सड़क नहीं बनी तो खटिया बनी एंबुलेंस, कीचड़ भरे रास्ते से वृद्धा को अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद

30 Aug 2026

बदायूं: स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता, 14 टीमों ने किया प्रतिभाग

30 Aug 2026

शिमला में शाम चार बजे के बाद बदला मौसम, झमाझम बारिश से छाया अंधेरा; धुंध में गुम हुईं पहाड़ियां

30 Aug 2026

VIDEO: कैबिनेट मंत्री राजभर बोले- अखिलेश और राहुल की दोस्ती टूटने वाली, सपा से दूरी बनाएंगे कांग्रेस नेता

30 Aug 2026
विज्ञापन

शामली: अंकित बालियान के पिता सतबीर फौजी बोले- अल्टीमेटम के पांच दिन पूरे, तेरहवीं पर तय होगी आंदोलन की रणनीति

30 Aug 2026

फरीदाबाद के मोहना गांव में हुई सर्व समाज की पंचायत, हुक्म नंबरदार ने की अध्यक्षता

30 Aug 2026
विज्ञापन

तीरंदाजी प्रतियोगिता में फरीदाबाद के शिवम ने जीता कांस्य पदक

30 Aug 2026

फेडएक्स ने कार्गो सिटी फरीदाबाद में नए ऑटोमेटेड एयर कार्गो हब की घोषणा की

30 Aug 2026

गुरुग्राम सेक्टर नौ की सड़क जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानी

30 Aug 2026

शामली: बंतीखेड़ा पहुंचे अतुल प्रधान, बोले- हत्यारों को गिरफ्तार कराए सरकार

30 Aug 2026

सोलन: कवारग पंचायत में ब्लॉक कांग्रेस ने चलाया पौधारोपण अभियान, बान और देवदार के करीब 60 पौधे लगाए

30 Aug 2026

शामली: अंकित बालियान के परिजनों से मिले राकेश टिकैत, बोले- हत्यारों को गिरफ्तार कराए सरकार

30 Aug 2026

सोलन: राष्ट्रीय खेल दिवस पर सोलन कॉलेज में खेलों का उत्सव, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

30 Aug 2026

मलोया स्मॉल फ्लैट से जन्माष्टमी पर निकाली गई रथयात्रा

बिलासपुर: झंडूता में नगर पंचायत गठन की अधिसूचना पर रोष, पूर्व विधायक ने सरकार से निर्णय टालने को कहा

30 Aug 2026

मेरठ: अखिलेश यादव से मिले दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव

30 Aug 2026

फरीदाबाद पर्वतीय कॉलोनी में निवासी सीवर का पानी पीने को मजबूर, गंदे पानी और दुर्गंध के कारण लोग हो रहे बीमार

30 Aug 2026

VIDEO: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ को दी 12 परियोजनाओं की सौगात

30 Aug 2026

VIDEO: दुबग्गा में वीरांगना अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण, राजनाथ सिंह और सीएम योगी समेत कई मंत्री रहे मौजूद

30 Aug 2026

भिवानी में बोले अभय चौटाला- राहुल गांधी सही होते तो बार-बार भाजपा की सरकार ना बनती; हुड्डा जनहित की बजाय खुद की लड़ाई लड़ रहे हैं

30 Aug 2026

उमरिया: मां की पीड़ा पर भारी पड़ी बदहाल व्यवस्था, टपकती छत और पानी से भरे कमरे में गूंजी नवजात की किलकारी

30 Aug 2026

बढ़ते स्वाइन फ्लू के बीच गर्भवती महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह

30 Aug 2026

बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में गंदगी

30 Aug 2026

फरीदाबाद सेक्टर 37 मेन रोड पर 100 मीटर तक सड़क किनारे फैली गंदगी

30 Aug 2026

VIDEO: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पति को जान से मारने की धमकी

30 Aug 2026

VIDEO: मेवली बांध किनारे मिला महिला का मिला शव, पहचान नहीं

30 Aug 2026

VIDEO: बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा की आशंका पर दाैड़ी पुलिस

30 Aug 2026

VIDEO: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी

30 Aug 2026

VIDEO: तमंचे और कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

30 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed