{"_id":"6a94054d334a1ddbf0047b95","slug":"video-woman-dies-after-childbirth-police-rush-to-amid-fears-of-commotion-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा की आशंका पर दाैड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बच्चे के जन्म के बाद प्रसूता की मौत, हंगामा की आशंका पर दाैड़ी पुलिस
आगरा के जलेसर मार्ग टेढ़ी बगिया स्थित सरोज हॉस्पिटल में शनिवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत हो गई। इसकी जानकारी पर मृतका के परिजन जुट गए। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बाद में परिजन बिना शिकायत के चले गए। पुलिस का कहना है कि मामले में समझाैता हो गया। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र के गांव राम नगरिया निवासी दलवीर सिंह की करीब चार वर्ष पहले थाना खंदौली क्षेत्र के हसनपुर गांव निवासी श्रीनिवास की बेटी प्रिया (24) से शादी हुई थी। मृतका के भाई रोहित ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे प्रसव पीड़ा होने पर प्रिया को सरोज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रात करीब दो बजे ऑपरेशन के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे प्रिया की तबीयत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। चिकित्सक ने हृदय संबंधी समस्या होने पर उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन प्रिया को सिकंदरा स्थित अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम करीब तीन बजे आक्रोशित परिजन शव लेकर सरोज हॉस्पिटल पहुंच गए। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। इसकी जानकारी पर पुलिस भी आ गई। बाद में परिजन और चिकित्सक ने समझाैता कर लिया। इस पर शव लेकर परिजन चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।