{"_id":"6aa6b5cfcbece0aad70173b7","slug":"sarpanch-husband-murdered-on-suspicion-of-informer-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4720355-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"खंडवा: मुखबिरी के शक में सरपंच पति की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार, दो फरार; 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: मुखबिरी के शक में सरपंच पति की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार, दो फरार; 48 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 09:08 PM IST
Link Copied
पिपलोद थाना क्षेत्र के बोरखेड़ा गांव में सरपंच पति रूमसिंह की हत्या का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में पांच आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, आमा खजुरी गांव के पास करीब दो महीने पहले वनभूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी। आरोपियों को शक था कि इस कार्रवाई की सूचना मृतक रूमसिंह ने पुलिस को दी थी। इसी रंजिश में उन्होंने हत्या की साजिश रची।
खेत के पास घात लगाकर बैठे थे आरोपी
घटना की रात पांचों आरोपी खेत के पास घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही रूमसिंह वहां से गुजरे, आरोपियों ने लाठी, कुल्हाड़ी और चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ एफएसएल, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। जांच के आधार पर पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपियों शाहदर, दिनेश और अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
दो आरोपी फरार
दो आरोपी छतर सिंह और सुरमल अभी फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, कुछ आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।