{"_id":"6a9f9a409958871d000ce9cd","slug":"damoh-alcohol-incident-man-critical-after-consuming-illicit-alcohol-rushed-to-sagar-medical-college-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर के बाद दमोह में भी शराब का खौफ: मदिरा पीते ही युवक हुआ बेहोश, मुंह से निकलने लगा झाग; पुलिस ने लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर के बाद दमोह में भी शराब का खौफ: मदिरा पीते ही युवक हुआ बेहोश, मुंह से निकलने लगा झाग; पुलिस ने लिए सैंपल
Tue, 08 Sep 2026 10:46 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:46 AM IST
सार
सागर के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बीच दमोह के गणेशपुरा-हरदुआ निवासी भगवान सिंह गौड़ की शराब पीने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में उसके मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
दमोह में शराब पीते ही बिगड़ी युवक की तबियत
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बीच दमोह जिले में शराब पीने के बाद एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। तेजगढ़ थाना क्षेत्र की इमलिया चौकी अंतर्गत गणेशपुरा-हरदुआ निवासी भगवान सिंह गौड़ को सोमवार रात गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया। युवक बेहोशी की हालत में था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने देर रात उसे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने शराब कहां से खरीदी थी और उसने किस ब्रांड की शराब का सेवन किया था। पुलिस ने इमलिया स्थित शराब दुकान से शराब के सैंपल भी लिए हैं।
पहले सामने आई रहली से शराब पीकर लौटने की बात
शुरुआत में जानकारी सामने आई कि भगवान सिंह सोमवार शाम सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के बलेह से शराब पीकर दमोह लौटा था। इसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टियां होने के बाद वह बेहोश हो गया। परिजन उसे रात करीब 10 बजे दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, बाद में परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक ने हरदुआ में स्थित शराब दुकान से भी शराब खरीदी और उसका सेवन किया था। इसी विरोधाभासी जानकारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक ने बलेह में शराब पी थी या हरदुआ की दुकान से खरीदी गई शराब का सेवन किया था।
विज्ञापन
मुंह से झाग निकल रहा था, हालत बिगड़ने पर सागर भेजा
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर जावेद खान ने युवक का उपचार किया। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के समय भगवान सिंह बेहोशी की हालत में था और उसके मुंह से लगातार झाग निकल रहा था। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ऑब्जर्वेशन में रखा, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए सागर मेडिकल कॉलेज रेफर करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि रात करीब दो बजे के बाद अस्पताल के पोर्टेबल वेंटिलेटर की मदद से मरीज को शिफ्ट किया गया। स्थानीय स्तर पर 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण जबेरा से एंबुलेंस बुलाकर मरीज को सागर भेजा गया।
एसपी समेत पूरा प्रशासन पहुंचा अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम सौरभ गंधर्व, तहसीलदार रॉबिन जैन, एसडीओपी तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, कोतवाली टीआई मनीष कुमार समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने डॉक्टरों से मरीज की स्थिति की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने युवक से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उससे पूछताछ नहीं हो सकी।
साथ गए युवकों से भी पुलिस ने की पूछताछ
मामले को गंभीरता से लेते हुए तेजगढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। गणेशपुरा-हरदुआ क्षेत्र में जांच और चेकिंग की गई। युवक के साथ शराब पीने या उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी जानकारी ली गई। पुलिस ने कल्याण और चंदू सिंह समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया। पड़ोसी किशोर सिंह के मुताबिक, युवक की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके घर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो भगवान सिंह बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- दिल्ली पीजी हादसा: जान गंवाने वाले अक्षत का पार्थिव शरीर पहुंचा कटनी, इकलौते बेटे को देख बिलख पड़े माता-पिता
शराब दुकान से लिए गए सैंपल, रिपोर्ट का इंतजार
मामले में सबसे अहम जांच शराब की गुणवत्ता को लेकर की जा रही है। पुलिस टीम इमलिया स्थित शराब दुकान पहुंची और वहां उपलब्ध शराब के सैंपल लिए। अब इन सैंपलों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक ने जिस शराब का सेवन किया था, उसमें किसी तरह की मिलावट या संदिग्ध पदार्थ मौजूद था या नहीं। पुलिस यह भी पता कर रही है कि युवक ने शराब किस दुकान से और किस समय खरीदी थी। साथ ही उसके सागर जिले के बलेह जाने और वहां से लौटने के दौरान शराब सेवन किए जाने की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
बंडा की घटना के बाद पहले से अलर्ट पुलिस
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध दूषित शराब के सेवन से कई लोगों की मौत के बाद आसपास के जिलों में भी पुलिस और प्रशासन अलर्ट है। दमोह जिले में भी अवैध शराब के संभावित निर्माण और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि एसपी के निर्देशन में जिलेभर में संभावित अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी जा रही है। आदतन अपराधियों का डाटा तैयार कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के तरीके भी लगातार बदल रहे हैं। पुलिस की नजर लग्जरी और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों के अलावा एंबुलेंस, ट्रक, मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों से शराब के परिवहन पर भी है।
ये भी पढ़ें- सागर में पहले अवैध शराब का कारोबार: फिर पुलिस की दबिश और 24 मौतें; जानें शिकायत से जान गंवाने तक का पूरा मामला
जांच के बाद ही साफ होगी जहरीली शराब की सच्चाई
फिलहाल भगवान सिंह की तबीयत बिगड़ने की वजह को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। जहरीली शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। पुलिस शराब के सैंपल, युवक के साथियों और परिजनों के बयान तथा उसके आने-जाने के घटनाक्रम को आधार बनाकर जांच कर रही है। एसपी आनंद कलादगी ने भी स्पष्ट किया है कि अत्यधिक मात्रा में शराब पीने से यह घटना घटित हुई है। प्रथम दृष्टया तीन से अधिक लोगों के अवैध शराब बेचने की बात सामने आई है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने जिन दो युवकों, कल्याण और चंदू सिंह, से जानकारी ली है, उनके बयानों के आधार पर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह सामने आएगा कि युवक ने कहां की शराब पी थी और उसकी तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह क्या रही।