फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Hata Jewellery Theft Case: Accused Arrested And Stolen Items Recovered

एमपी: घर में ठहरे रिश्तेदार ने ही उड़ाए 5 लाख के जेवर, 12 घंटे में पुलिस ने किया चोरी का खुलासा; गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 07:07 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:07 PM IST
Hata Jewellery Theft Case: Accused Arrested And Stolen Items Recovered

हटा थाना क्षेत्र में करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने के मामले का पुलिस ने करीब 12 घंटे में खुलासा करने का दावा किया है। मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी का आरोप पीड़ित परिवार के घर में ठहरे उसके रिश्तेदार पर ही लगा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद कर लिए हैं।

सुबह खुला मिला कमरे का दरवाजा, अलमारी से जेवर गायब
पुलिस के मुताबिक गांधी वार्ड बूढ़ा हटा निवासी राजकुमार पिता भुजबल विश्वकर्मा (61) ने 30 अगस्त को थाना हटा में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की रात करीब 11 बजे परिवार के साथ सोने के बाद सुबह उठे तो घर के पीछे स्थित कमरे का दरवाजा खुला मिला। कमरे में रखी गोदरेज की अलमारी की जांच करने पर उसमें रखे स्टील के डिब्बे से सोने-चांदी के पुराने इस्तेमाल किए जाने वाले जेवर गायब मिले। शिकायतकर्ता के अनुसार चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये थी।

जांच में रिश्तेदार तक पहुंची पुलिस
शिकायत के आधार पर थाना हटा में अपराध क्रमांक 428/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही घर में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस का शक पीड़ित परिवार के घर में ठहरे एक रिश्तेदार पर गया। पुलिस ने रजनीश पिता रामजियावन विश्वकर्मा (25), निवासी ग्राम भेलकी, थाना चुरहट, जिला सीधी को पूछताछ के लिए दस्तयाब किया।

पढ़ें: उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में चिता से छेड़छाड़, शव के अंश का सेवन करते दिखा अघोरी; मामला दर्ज

पूछताछ में चोरी कबूल करने का दावा
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान रजनीश ने चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

हार, चूड़ियां और चांदी के जेवर बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, सोने के कानों के टॉप्स और सोने के गुरियों की दो मालाएं बरामद हुई हैं। इनमें एक माला सात गुरियों और दूसरी 10 गुरियों की बताई गई है।

इसके अलावा करीब 500 ग्राम वजनी चांदी की करधनी, 250 ग्राम की हाफ करधनी और एक चांदी की हाय भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बरामद जेवरात की कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

एचआरपी दिवस पर हुआ 75 गर्भवती का जांच, आठ उच्च जोखिम चिन्हित

01 Sep 2026

जयपुर निकाय चुनाव: 690 वार्डों के लिए 4,238 उम्मीदवारों ने भरे 4,884 नामांकन, आज होगी जांच

01 Sep 2026

Haryana: पलवल KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 6 श्रद्धालुओं की मौत; 14 घायल

स्कूल जा रही छात्रा की डंपर की चपेट में आने से मौत, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम

01 Sep 2026

VIDEO: महंत राजू दास के खिलाफ आक्रोश, कांग्रेस और निषाद समाज का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन; कार्रवाई की मांग

01 Sep 2026
विज्ञापन

अलीगढ़ में थोड़ी देर हुई तेज बारिश

01 Sep 2026

लालड़ू में किसानों ने जाम किया हाईवे

01 Sep 2026
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में भड़के सफाई कर्मचारी, नगर परिषद कार्यालय में घुसे सफाई दरोगाओं के साथ की धक्का-मुक्की

01 Sep 2026

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने रोहतक से धर्मशाला के लिए नई बस को दिखाई हरी झंडी

01 Sep 2026

बिलासपुर: राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर पर नम्होल में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी

01 Sep 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने फूंका हरियाणा सरकार का पुतला, 27वें दिन भी हड़ताल जारी

जींद में जमीनी विवाद में तहसील कार्यालय में कीटनाशक पीया, व्यक्ति की मौत

01 Sep 2026

यमुनानगर के जगाधरी में गड्ढे में भाजपा का झंडा गाड़ आप ने किया प्रदर्शन, सड़क की बदहाली पर उठाए सवाल

01 Sep 2026

अलीगढ़ पुलिस ने तलाशे 34 लाख से अधिक कीमत के खोए या गिरे 200 मोबाइल

01 Sep 2026

फरीदाबाद में हादसा: रेलवे स्टेशन पर 21 साल के युवक को पीछे से दिया धक्का, कटा पैर का पंजा, अस्पताल में भर्ती

01 Sep 2026

फरीदाबाद में हादसा: गुरुग्राम नहर में महिला बच्चे के साथ नहर में कूदी, पुलिस तलाश में जुटी

01 Sep 2026

पठानकोट में स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी

मेरठ में भाकियू की महापंचायत, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर पहुंचे किसान; कमिश्नरी पार्क का किया घेराव

01 Sep 2026

एएमयू बचाओ के नारों के साथ निकला मार्च, राइडिंग क्लब की जमीन बचाने की उठी आवाज

01 Sep 2026

कानपुर: बिल्हौर रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर भरा पानी, कॉशन के साथ गुजर रहीं ट्रेनें

01 Sep 2026

शिमला: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- कर्मचारी हितैषी सरकार है तो धरने पर क्यों हैं कर्मचारी-पेंशनर

01 Sep 2026

सिरमौर: राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ नाहन में गरजी कांग्रेस, वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

01 Sep 2026

असामाजिक तत्वों ने फरीदाबाद में कूड़े में लगाई आग, लोगों को हुई परेशानी

01 Sep 2026

राहुल गांधी पर एफआईआर के विरोध में सोलन कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

01 Sep 2026

मोहाली में किसानों का धरना, लंगर चालू

राहुल गांधी पर केस दर्ज होने के विरोध में चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस का प्रदर्शन

सहारनपुर में पिलखनी डेरा सत्संग ब्यास में गुरु जी के दर्शन को उमड़े अनुयायी, सरसावा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी

01 Sep 2026

लुधियाना के मेपल बेयर स्कूल में कान्हा और राधा बने नन्हे मुन्ने बच्चों ने किया डांस

01 Sep 2026

फरीदकोट जेल में 3 मोबाइल और 2 सिम बरामद, चार के खिलाफ केस दर्ज

गुरुहरसहाए से चंडीगढ़ किसान मोर्चे के लिए रवाना हुई भाकियू एकता डकौंदा की टीम

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed