फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Truck Accident 18-Wheeler Crashes Through Bridge Railing into River 2 Feared Trapped

दमोह-कटनी हाईवे पर बड़ा हादसा: चीलघाट पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरा ट्रक, दो लोगों के फंसे होने की आशंका

Sat, 29 Aug 2026 11:04 AM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2026 11:04 AM IST
Damoh Truck Accident 18-Wheeler Crashes Through Bridge Railing into River 2 Feared Trapped
दमोह-कटनी स्टेट हाईवे पर कुम्हारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीलघाट पुल पर सीमेंट से लदा 18 चक्का ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ करीब 40 फीट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रक नदी में उल्टा पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय ट्रक में ड्राइवर और कंडक्टर मौजूद थे और दोनों अंदर फंसे हो सकते हैं। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर नदी में पड़े ट्रक पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन ट्रक के बाहर कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद दमोह से एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया।

कटनी से दमोह आ रहा था सीमेंट से लदा ट्रक

पुलिस के अनुसार, इंदौर पासिंग 18 चक्का ट्रक कटनी से सीमेंट लेकर दमोह की ओर आ रहा था। देर रात चीलघाट नदी के पुल पर पहुंचने के दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते ट्रक पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे नदी में जा गिरा। करीब 40 फीट नीचे गिरने के बाद ट्रक नदी में उल्टा हो गया। हादसा देर रात तेज बारिश के दौरान होने की बात सामने आ रही है। अंधेरा होने के कारण दुर्घटना की तत्काल जानकारी नहीं हो सकी। सुबह स्थानीय लोगों ने नदी में ट्रक देखा, तब हादसे का पता चला।

दो लोगों के ट्रक में फंसे होने की आशंका
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को आशंका है कि ट्रक के अंदर दो लोग फंसे हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी व्यक्ति के मिलने या बाहर निकलने की पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक के नदी में उल्टा होने और पानी अधिक होने के कारण अंदर की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ट्रक को सीधा करने के लिए दमोह से क्रेन बुलाई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, क्रेन की मदद से ट्रक को उसकी स्थिति से हटाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसके अंदर कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं।

ये भी पढ़ें:  खंडवा: मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत, ट्रेन रोककर कराया इलाज

उफनती नदी और 40 फीट गहराई ने बढ़ाई चुनौती
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते चीलघाट नदी उफान पर है और नदी में पानी का बहाव भी तेज बताया जा रहा है। पुल से नदी की गहराई करीब 40 फीट होने के कारण रेस्क्यू टीम के सामने चुनौती बढ़ गई है। दमोह से पहुंची एसडीआरएफ की करीब 12 सदस्यीय टीम ने मौके पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। टीम नदी में ट्रक के आसपास तलाश कर रही है। पानी का बहाव अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन सावधानी के साथ चलाया जा रहा है।

क्रेन आने के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
एसडीआरएफ टीम प्रभारी प्राची दुबे के अनुसार, टीम द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ट्रक नदी में उल्टा पड़ा होने के कारण उसके अंदर कितने लोग मौजूद हैं, इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। क्रेन आने के बाद ट्रक को सीधा किया जाएगा, जिसके बाद हादसे की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि डायल-100 के माध्यम से रात करीब एक बजे ट्रक के चीलघाट पुल से नदी में गिरने की सूचना मिली थी। ट्रक सीमेंट से लदा हुआ है और उसमें दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू में जुटी हुई है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रक्षाबंधन पर रोडवेज की व्यवस्था बेपटरी, दो घंटे तक करना पड़ा बसों का इंतजार

28 Aug 2026

VIDEO: खेलो इंडिया डायलॉग में युवाओं ने सुनी प्रधानमंत्री की बात

28 Aug 2026

VIDEO: महिला के साथ पति का भी काट दिया पूरा टिकट, रोडवेज बस में हंगामा

28 Aug 2026

कानपुर: सब्जियां तोड़ने खेत पहुंचे किसान के परिवार को सुरक्षा कर्मियों ने रोका

28 Aug 2026

देहरादून: बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा, पुलिस ने लाउड हेलर से लोगों को किया अलर्ट

28 Aug 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश: तीर्थयात्रियों की बस पलटी चपेट में आने से 2 की मौत

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़, सीट पाने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

28 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO: बगवाल मेले में शामिल होने देवीधुरा पहुंचे सीएम धामी, छोलिया नृत्य से हुआ भव्य स्वागत

28 Aug 2026

VIDEO: चंपावत में धूमधाम से मना रक्षाबंधन, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी स्नेह की राखी

28 Aug 2026

VIDEO: कूड़ा वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

कानपुर: चमनगंज में शत्रु संपत्ति पर अवैध निर्माण ध्वस्त, चार पिलर गिराए

28 Aug 2026

कानपुर विमान हादसा: मलबे की जांच में जुटे अधिकारी, घटनास्थल पर पीएसी तैनात

28 Aug 2026

Video: मामूली टक्कर पर 25-30 युवकों ने काटा बवाल, चालक को खींचकर पीटा और वाहन में की तोड़फोड़

28 Aug 2026

Video: गोंडा में त्योहारों को लेकर सड़क पर उतरे नवागत एसपी

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर छिन गया इकलौता भाई, हादसे में गई जान; परिवार में मचा कोहराम

28 Aug 2026

VIDEO: जेल में दिखा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का भावुक नजारा, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

28 Aug 2026

VIDEO: हजारा नहर में युवक डूबा, दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था

28 Aug 2026

VIDEO: बहनों ने जेल में बंद भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

28 Aug 2026

VIDEO: राखी के साथ थमा नंदबाबा की नगरी में हिंडोले का झोटा, मल्हारों से गूंजा मंदिर

28 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर सफर हुआ मुश्किल, ट्रेन और बसों में सीट के लिए रही मारामारी

28 Aug 2026

बदायूं में पुलिस हिरासत में 28 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

28 Aug 2026

शहडोल में अनोखा विरोध: कीचड़ में तब्दील सड़क पर ग्रामीणों ने रोप दिया धान, 400 परिवार परेशान

28 Aug 2026

एमपी न्यूज: मंडला में फेल्सीफेरम मलेरिया से 18 वर्षीय युवक की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

28 Aug 2026

अंकित बालियान हत्याकांड पर इकरा हसन का हमला, गिरफ्तारी में देरी पर उठाए सवाल

28 Aug 2026

शिवपुरी बारिश: उफनती पुलिया पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत नदी में बहा युवक, तैरकर बचाई जान

28 Aug 2026

रक्षा बंधन पर रोडवेज की बसों में उमड़ी भीड़, सीट न मिलने से परेशान हुए यात्री

28 Aug 2026

फतेहपुर: छात्र तेजस की मौत के बाद कोतवाली पहुंचे परिजन, प्रधानाचार्य पर पिटाई का आरोप

28 Aug 2026

सोनीपत के गोहाना में करंट लगने से अप्रेंटिसकर्मी और किसान की मौत, परिजनों ने लाइनमैन, जेई और एसडीओ के खिलाफ कराया केस दर्ज

28 Aug 2026

ग्वालियर: बारिश ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, सड़कों पर भरा घुटनों तक पानी, उसी में बैठ गए विधायक

28 Aug 2026

देहरादून: रक्षाबंधन पर आने जाने के लिए लोगों को घंटों तक नहीं मिलीं बसें, करते रहे इंतजार

28 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed