{"_id":"6aa150f8b0b8a47c41015f65","slug":"video-video-varanaesa-sa-vadanagara-taka-nakalga-vashashha-bika-yatara-250-bika-para-karab-500-yava-haga-shamal-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी विशेष बाइक यात्रा, 250 बाइकों पर करीब 500 युवा होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: वाराणसी से वडनगर तक निकलेगी विशेष बाइक यात्रा, 250 बाइकों पर करीब 500 युवा होंगे शामिल
भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 13 जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि से कर्मभूमि तक वाराणसी से वडनगर तक विशेष बाइक यात्रा भी निकाली जाएगी।भाजपा जिला कार्यालय काकोरी में बुधवार दोपहर को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा लखनऊ जिले के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही ने अभियान की जानकारी दी।
मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र शाही ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष बाइक यात्रा 10 अलग-अलग यात्राओं के माध्यम से विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। इसमें करीब 500 युवा 250 बाइकों के साथ हिस्सा लेंगे।उन्होंने बताया कि यात्रा जिन जिलों से होकर गुजरेगी, वहां भाजपा और युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की ओर से यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत और सम्मान किया जाएगा। साथ ही उनके ठहरने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की जाएंगी।शिवेंद्र शाही ने युवाओं से बड़ी संख्या में इस बाइक यात्रा से जुड़ने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की।वहीं भाजपा लखनऊ जिले के जिलाध्यक्ष विजय मौर्य ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए आम लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया आभियान के तहत होने वाले सभी 13 कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सहसंयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी कार्यक्रम तय कार्ययोजना के अनुसार आयोजित होंगे।विजय मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ अभियान को सफल बनाने में जुटेंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री धीरेंद्र पांडेय धीरू, जिला मीडिया प्रभारी चिंतामणि पांडेय, जिला कार्यालय मंत्री रवि राज लोधी, जिला मंत्री धीरेंद्र मौर्य, काकोरी चेयरमैन रोहित साहू, युवा मोर्चा के महामंत्री शुभम पाल, सुमित सिंह, अमित सिंह, अभिषेक तिवारी और विशाल तिवारी सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।