फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba: Villagers Block Road in Naktikhar Over 8 Demands, Seek Written Assurance from Administration

कोरबा: नकटीखार में ग्रामीणों का चक्काजाम, 8 मांगों को लेकर सड़क पर उतरे, प्रशासन से लिखित आश्वासन मांगा

Wed, 09 Sep 2026 12:20 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 12:20 PM IST
Korba: Villagers Block Road in Naktikhar Over 8 Demands, Seek Written Assurance from Administration
जिला प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायत नकटीखार के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की जनहित से जुड़ी मांगों की अनदेखी किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर आसपास के कई गांवों के लोग सड़क पर बैठ गए, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 20, कोरबा मोनिका अरविंद भगत के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देकर चक्काजाम समाप्त कराने का प्रयास किया।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत नकटीखार की विभिन्न समस्याओं को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष मांग रखी गई लेकिन अब तक उनका निराकरण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि नकटीखार शासकीय प्राथमिक शाला से तालाब पार जाने वाले मार्ग पर तालाब के पास पुलिया और आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं है। इससे छात्रों और ग्रामीणों को परेशानी होती है। वहीं प्राथमिक शाला नकटीखार में स्वीकृत दो भवनों का निर्माण भी अब तक पूरा नहीं हुआ है, जिसके चलते बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: छात्राओं की शिकायत पर छात्रावास अधीक्षिका निलंबित, मालिश और घरेलू काम करवाने का आरोप

ग्रामीणों ने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण की भी मांग की है। उनका कहना है कि नकटीखार पूर्व में मसाहती ग्राम होने के कारण बंदोबस्त के दौरान नक्शे में त्रुटियां हो गई हैं। इसके चलते किसानों को सुधार के लिए तहसील और न्यायालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में राजस्व विभाग का कैंप लगाकर नक्शा सुधारने की मांग की है। उनका यह भी कहना है कि कई किसानों की पुश्तैनी जमीन बंदोबस्त के बाद वर्तमान रिकॉर्ड में शासकीय भूमि दर्ज हो गई है। 13-14 साल बाद भी तहसील न्यायालय में मामले लंबित हैं। ऐसे में रिकॉर्ड सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने की मांग की गई है।

इसके अलावा ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत नकटीखार के भालूसटका में देवरास मोहल्ले की ओर जाने वाले मार्ग पर कांक्रीट सड़क बनाने, अटल चौक से अंधारदरहा की ओर कोकट सड़क का निर्माण कराने और नकटीखार के ऊपर मोहल्ले से होते हुए मुंसीडीह जाने वाले मार्ग का डामरीकरण कराने की मांग की है। भालूसटका खेल मैदान को सामुदायिक वनाधिकार के तहत अब तक पट्टा नहीं मिलने पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने धार्मिक और खेल गतिविधियों के लिए तत्काल पट्टा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत, साथी घायल

09 Sep 2026

कानपुर: भजन संध्या में श्रीकृष्ण के नंदोत्सव में भजनों पर झूमे श्रद्धालु

08 Sep 2026

Meerut: बालिका दिवस पर हस्तिनापुर में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

08 Sep 2026

Meerut: मेरठ सेवा समाज संस्था ने मनाया बालिका एवं साक्षरता दिवस, शिक्षा और स्वावलंबन से ही महिला समाज को मजबूत होने का दिया संदेश

08 Sep 2026

Meerut: इनर व्हील क्लब ऑफ मेरठ ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस समारोह मनाया

08 Sep 2026
विज्ञापन

Meerut: सदर बामन भगवान मंदिर में छठी महोत्सव पर निकली शोभायात्रा, सांसद अरुण गोविल ने किया शुभारंभ

08 Sep 2026

Meerut: गोल्ड स्टार क्लब ने धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव

08 Sep 2026
विज्ञापन

सीएम ने कालिम्पोंग को दी सौगात, उतर नहीं पाया हेलीकॉप्टर, वर्चुअली जुड़े

08 Sep 2026

बहन के साथ घर जा रहे बैंककर्मी को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली

08 Sep 2026

Meerut: वृंदा राधा सखी गॉसिप ग्रुप ने मनाया श्री कृष्ण छठी महोत्सव

08 Sep 2026

Meerut: श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर श्री फूलडोल कमेटी ने निकाली शोभायात्रा, झांकियां बनी आकर्षण का केन्द्र

08 Sep 2026

Meerut: भारत विकास परिषद मेरठ महानगर शाखा ने की शाखा कार्यशाला

08 Sep 2026

हस्तिनापुर खादर में डेढ़ माह की बारिश से फसलें बर्बादी की कगार पर, खेतों में भरा पानी और घास उगने से बढ़ी किसानों की चिंता

08 Sep 2026

मेरठ: हस्तिनापुर के भीमकुंड तिराहे पर बारिश के बाद जलभराव, कीचड़ से राहगीरों की बढ़ी परेशानी

08 Sep 2026

कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में शिव चौक पर छठी महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं को वितरित किया कढ़ी-चावल का प्रसाद

08 Sep 2026

VIDEO: आखिरी पेड़ की डाल बनी मौत का सबब, पिता और चार भाइयों के सामने चली गई अनूप की जान

08 Sep 2026

महिलाओं की सुरक्षा पर बोलीं NCW अध्यक्ष- समाज की सोच बदलनी होगी

08 Sep 2026

अमेरिका-यूरोप में बढ़ी गुरुग्राम के कपड़ों की मांग, 15 हजार करोड़ से अधिक का निर्यात

08 Sep 2026

राज्य स्तरीय स्केटिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण सहित जीते तीन पदक

08 Sep 2026

शहर के नाले में पहुंचा मगरमच्छ लोगों में दहशत

08 Sep 2026

फरीदाबाद ने राज्य स्तरीय शतरंज में जीते चार पदक

08 Sep 2026

एनसीडब्ल्यू बोलीं- महिला सुरक्षा के लिए समाज की सोच अहम

08 Sep 2026

फर्रुखाबाद: जलभराव बना मुसीबत, बीमार महिला को कड़ाही में बैठाकर ले गए घर

08 Sep 2026

जालंधर: एफबीआई की वांटेड सूची में शामिल मंजीत सिंह बेदी कोर्ट में पेश, अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

08 Sep 2026

चोरी हुई फॉर्च्यूनर राजस्थान से बरामद

08 Sep 2026

कराटे बेल्ट टेस्ट में 70 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

08 Sep 2026

कानपुर: सपा के साथ एकजुट पीडीए बदलेगा सत्ता का समीकरण

08 Sep 2026

कानपुर: ब्रेकर से उछलकर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

08 Sep 2026

बुलंदशहर: भगवत प्रसाद मकवाना का स्वागत, बोले- सुशासन के मुद्दे पर जनता के बीच जाती है भाजपा

08 Sep 2026

VIDEO: ऑल इंडिया गैर तरही मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन

08 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed