{"_id":"6a91bf5bdaa9fdaccf03d92a","slug":"video-video-mamal-takakara-para-25-30-yavaka-na-kata-bval-calka-ka-khacakara-pata-oura-vahana-ma-ka-taugdhafaugdha-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मामूली टक्कर पर 25-30 युवकों ने काटा बवाल, चालक को खींचकर पीटा और वाहन में की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मामूली टक्कर पर 25-30 युवकों ने काटा बवाल, चालक को खींचकर पीटा और वाहन में की तोड़फोड़
इमलिया खेड़ा गांव में शुक्रवार रात कार और स्कूटी की मामूली टक्कर के बाद करीब 25 से 30 युवकों ने जमकर बवाल काटा। आरोप है कि स्कूटी सवार के फोन करने के कुछ ही देर बाद करीब 15 बाइकों से युवक मौके पर पहुंच गए। युवकों ने कार चालक को वाहन से खींचकर बेरहमी से पीटा। चालक के जान बचाकर भागने के बाद युवकों ने कार में तोड़फोड़ की।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार रात करीब 10 बजे मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर इमलिया खेड़ा गांव के पास कार और स्कूटी में मामूली टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इस बीच स्कूटी सवार युवक ने अपने साथियों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में युवक बाइकों से मौके पर पहुंच गए और कार चालक को घेर लिया।
आरोप है कि युवकों ने चालक को कार से बाहर खींचकर सड़क पर ही पीटना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख चालक किसी तरह मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहा। इसके बाद युवकों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की और करीब एक घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। इससे मोहनलालगंज-मौरावां मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। सिसेंडी चौकी प्रभारी अनूप सिंह के अनुसार, पुलिस ने मौके से कल्ली पूरब के पांच युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य युवकों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।