Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Female personnel of the Bastar Fighters DRG celebrated Raksha Bandhan by tying Rakhis to DRG personnel.
{"_id":"6a913f78a7c51ada9e0a68bb","slug":"female-personnel-of-the-bastar-fighters-drg-celebrated-raksha-bandhan-by-tying-rakhis-to-drg-personnel-bastar-news-c-1-1-noi1494-4659890-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: वर्दी में दिखा रिश्तों का अपनापन, महिला जवानों ने डीआरजी साथियों को बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: वर्दी में दिखा रिश्तों का अपनापन, महिला जवानों ने डीआरजी साथियों को बांधी राखी
जंगलों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच ड्यूटी निभा रहे दंतेवाड़ा के जवानों के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व भावनाओं से भरा रहा। पुलिस परिवार में भाई-बहन के स्नेह और विश्वास की खूबसूरत तस्वीर उस वक्त देखने को मिली, जब बस्तर फाइटर्स डीआरजी की महिला जवानों ने अपने साथी डीआरजी जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया।
इस खास मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा जितेंद्र कुमार खुटे भी मौजूद रहे। महिला जवानों ने अपने साथी जवानों को राखी बांधी और उनके स्वस्थ जीवन, सुखद भविष्य तथा उज्ज्वल करियर की कामना की। राखी बंधवाते समय जवानों के चेहरों पर खुशी और अपनापन साफ नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार खुटे ने सभी महिला जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार में आपसी स्नेह, विश्वास और सहयोग केवल रिश्तों को मजबूत नहीं करता, बल्कि कठिन परिस्थितियों में जवानों का हौसला भी बढ़ाता है।
उन्होंने महिला जवानों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनके सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य के लिए पुलिस विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान जवानों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, ऐसे में परिवार जैसा अपनापन उन्हें नई ऊर्जा देता है।
रक्षाबंधन का यह आयोजन सामान्य त्योहार से कहीं बढ़कर नजर आया। अपने घर-परिवार से दूर रहकर जिम्मेदारी निभा रहे जवानों के बीच इस आयोजन ने भाई-बहन के रिश्ते की गर्माहट महसूस कराई।
दंतेवाड़ा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवा दे रहे जवानों के लिए रक्षाबंधन का यह पल यादगार बन गया। महिला जवानों द्वारा बांधी गई राखी ने पुलिस परिवार में भाईचारे, विश्वास और आत्मीयता के रिश्ते को और मजबूत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।