{"_id":"6aa7b7ed31ce110b590ede4f","slug":"video-tayahara-para-tatakal-kata-ka-sata-thagana-karana-ka-tayara-ma-ralva-jana-apadata-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर तत्काल कोटे की सीटें दोगुनी करने की तैयारी में रेलवे, जानें अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर तत्काल कोटे की सीटें दोगुनी करने की तैयारी में रेलवे, जानें अपडेट
दीपावली पर ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल कोटे की सीटें बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है। सीटें दोगुनी की जा सकती हैं।
दरअसल, दीपावली के दौरान लखनऊ आने वाली ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग शुरू हो गई है। त्योहार के बाद वापसी के लिए भी सीटों की मारामारी दिखने लगी है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, गोमती, अयोध्या दिल्ली, काशी विश्वनाथ, गोरखधाम, वैशाली आदि ट्रेनों में अभी से 100 से ऊपर की वेटिंग पहुंच गई हैं। वहीं, मुंबई जाने वाली ट्रेनों पुष्पक, अवध, कुशीनगर, गोरखपुर एलटीटी तथा हावड़ा रूट की अमरनाथ, बाघ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में भी 150 के पार वेटिंग से यात्री परेशान हैं।
इस समस्याओं को निस्तारित करने के उद्देश्य से रेलवे अधिकारियों ने तत्काल कोटे की सीटों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। हालांकि, यह वृद्धि अस्थायी ही होगी। त्योहार के बाद सीटों की संख्या पूर्ववत कर दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट की ट्रेनों में अभी तत्काल कोटे की 6,500 सीटें हैं। इसमें स्लीपर व एसी बोगियों की सीटों की संख्या क्रमश: 4200 एवं 2300 है। हालांकि, इनकी संख्या में बदलाव होता रहता है। ऐसे में अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो दीपावली पर तत्काल कोटे की सीटें 12 हजार से अधिक हो जाएंगी।
त्योहार पर तत्काल कोटे की सीटों में दलालों की सेंधमारी रोकने के लिए आरपीएफ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। रेलवे स्टेशनों पर बने आरक्षण केंद्रों पर जवान सादी वर्दी में ड्यूटी देंगे, जबकि आरपीएफ सीआईबी की टीम ऐसे दलालों पर नकेल कसेगी व छापे मारेगी, जो प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर तत्काल कोटे में सेंध लगाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।