फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: High-level meeting of US delegation for investment in UP, exploring opportunities in these sectors

लखनऊ: यूपी में निवेश के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की उच्चस्तरीय बैठक, इन क्षेत्रों में अवसरों की तलाश

Mon, 14 Sep 2026 08:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Sep 2026 08:47 PM IST
सार

लखनऊ में अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
Lucknow: High-level meeting of US delegation for investment in UP, exploring opportunities in these sectors
बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC), अमेरिकी विदेश वाणिज्यिक सेवा और यूएसआईबीसी के नेतृत्व में 23 सदस्यीय अमरीकी प्रतिनिधिमंडल 14 सितंबर 2026 को लखनऊ पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में नोवार्टिस, जॉनसन एंड जॉनसन, एबॉट, जीई, पेप्सिको और रोश जैसी 17 प्रमुख अमरीकी कंपनियां शामिल हैं। यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा, खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्रों में भारत-यूपी-अमेरिका सहयोग को बढ़ावा देना और निवेश की नई संभावनाओं को तलाशना है।

विज्ञापन


लखनऊ में अपने दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के प्रमुख मंत्रियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उप मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक, उद्यान एवं कृषि निर्यात मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार अवनीश अवस्थी (सेवानिवृत्त आईएएस), मुख्यमंत्री के सलाहकार (फार्मा) डॉ. जीएन सिंह सहित पशुपालन, योजना, आईटी और कृषि विभाग के प्रमुख सचिव और सलाहकार शामिल रहे। वार्ता के दौरान राज्य में निवेश के प्रोत्साहन, तकनीक हस्तांतरण, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि विकास से जुड़ी भावी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed