{"_id":"6ae58ac23d1b39b23a06b0a7","slug":"video-jairam-thakur-said-the-congress-government-could-achieve-nothing-in-four-years-2026-10-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, अब चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर बोले-चार साल में कुछ नहीं कर सकी कांग्रेस सरकार, अब चुनावी वर्ष में भटका रही जनता का ध्यान
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का वर्ष नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज होने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए आरोप लगाया कि चार साल के कार्यकाल में सरकार विकास के मोर्चे पर कोई उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल नहीं कर सकी। अब चुनावी वर्ष शुरू होने के साथ ही सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने में जुट गई है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बनी हुई हैं। ऊना जिला मुख्यालय में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम ठाकुर ने सरकार की कार्यप्रणाली, नशा तस्करी, गोलीकांड और प्रशासनिक फैसलों को लेकर कांग्रेस पर तीखे राजनीतिक हमले किए। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता सरकार के चार साल के कार्यकाल का हिसाब मांगने के लिए तैयार है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को जिला मुख्यालय ऊना में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जुबानी हमला बोला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।