{"_id":"6ac73bb8415becc533005dd7","slug":"rain-expected-in-haryana-till-october-12-paddy-and-millet-open-in-the-markets-in-trouble-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 12 अक्तूबर तक बारिश के आसार, मंडियों में खुले धान-बाजरे पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 12 अक्तूबर तक बारिश के आसार, मंडियों में खुले धान-बाजरे पर संकट
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:11 PM IST
Link Copied
हरियाणा में बुधवार से 12 अक्तूबर तक तेज हवा और गरज के साथ बारिश के आसार हैं। बारिश होती है तो प्रदेशभर की मंडियों में खुले में पड़ा लाखों क्विंटल धान, बाजरा और मूंग सहित अन्य फसलों के भीगने की आशंका है। मौसम में बदलाव को लेकर किसानों में चिंता का माहौल है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक बारिश होने और हवाओं की दिशा में बदलाव से दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।आसमान साफ रहने और लगातार पश्चिमी हवाओं के चलने से दिन व रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है। अब एक बाद एक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आएगा। 7 अक्तूबर की रात एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि इससे असर से सिर्फ उत्तरी जिलों में ही बारिश की संभावना है। पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। 9 अक्तूबर की रात एक और विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे उत्तरी और उत्तरी पश्चिमी जिलों में बारिश की संभावना है। इसके बाद 13 अक्तूबर की रात को पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव आएगा। इनके असर उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।