{"_id":"6ad605e70d8a4c61410fc527","slug":"video-mla-prakash-rana-stated-that-the-sukhu-govt-has-cast-a-shadow-over-the-development-of-jogindernagar-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधायक प्रकाश राणा बोले- सुक्खू सरकार ने जोगिंद्रनगर के विकास पर लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक प्रकाश राणा बोले- सुक्खू सरकार ने जोगिंद्रनगर के विकास पर लगाया ग्रहण, झूठी गारंटियों से जनता को ठगा
जोगिंद्रनगर विधायक प्रकाश राणा ने ग्राम पंचायत द्रुबल से व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने द्रुबल, कुनकर सहित मकरीड़ी और कुठेहड़ा क्षेत्रों में जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनका चरणबद्ध समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रकाश राणा ने कहा कि पूर्व जयराम ठाकुर सरकार के समय जोगिंद्रनगर में विकास की नई इबारत लिखी गई थी, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार के आते ही विकास कार्यों पर ग्रहण लग गया है। जनहित में खोले गए कई महत्वपूर्ण संस्थान बंद कर दिए गए। गरीब कल्याण से जुड़ी सहारा और हिमकेयर जैसी स्वास्थ्य योजनाओं को ठप कर जनता के हितों से खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सिर्फ कर्ज के सहारे चल रही है और जोगिंद्रनगर में विकास की एक ईंट तक नहीं लगी। 1500 मासिक सम्मान राशि, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 100 लीटर दूध खरीद, गोबर खरीद और युवाओं को एक लाख पक्की सरकारी नौकरियों के वादे पूरी तरह झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने जनता से इस झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, महामंत्री शक्ति राणा, द्रुबल पंचायत प्रधान मनोहर, ललित राणा, सीमा वालिया, सुभाष ठाकुर और ज्योति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।