{"_id":"6ae05febaa64e4ca77004128","slug":"video-kullu-dussehra-folk-dance-competition-bhutti-weavers-first-prize-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा लोकनृत्य प्रतियोगिता में भुट्टी वीवर्ज ने मारी बाजी, सूत्रधार कला संगम दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा लोकनृत्य प्रतियोगिता में भुट्टी वीवर्ज ने मारी बाजी, सूत्रधार कला संगम दूसरे स्थान पर
Ankesh Dogra
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:55 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में आयोजित तीन दिवसीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिली। प्रतियोगिता में कुल 77 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। इन दलों ने पारंपरिक लोकनृत्यों के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर जीवंत किया।
प्रतियोगिता में 69 महिला मंडलों और आठ अन्य सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। तीन दिनों तक चली इस प्रतियोगिता के विजेता दलों को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
निर्णायक मंडल के फैसले के आधार पर भुट्टी वीवर्ज भुट्टी कॉलोनी ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। सूत्रधार कला संगम कुल्लू दूसरे और युवा कला संगम गाहर तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता में शामिल सभी सांस्कृतिक दलों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से लोक कला के प्रति समर्पण और प्रतिभा का परिचय दिया। आयोजन में पारंपरिक लोकनृत्यों के जरिए हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।