{"_id":"6ae16f6023097855cc054a35","slug":"video-kullu-dussehra-final-cultural-evening-thakur-das-rathi-pahari-songs-2026-10-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू दशहरा की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, ठाकुरदास राठी ने मचाया धमाल
Ankesh Dogra
Updated Wed, 28 Oct 2026 09:13 AM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी लोकगीतों और फिल्मी गीतों के नाम रही। इस दौरान हिमाचली लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। ‘किंग ऑफ नाटी’ ठाकुरदास राठी सहित कुशल वर्मा, खुशबू भारद्वाज, गीता भारद्वाज, सेस राम आजाद, हेमराज भारद्वाज और धर्मेंद्र शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
लोक गायक ठाकुरदास राठी ने ‘आसे आये तेरे पाहुणे हो’, ‘ओ बांकी चंद्रा याद रखी गल्लां मेरी’ और ‘चैटिंग-चैटिंग लगी ऋतुए’ सहित कई पहाड़ी गीत पेश किए। उनकी प्रस्तुतियों पर दर्शक झूमते नजर आए।
वहीं, हिमाचली गायक कुशल वर्मा ने ‘नेऊ दिल्दू चोरी हो’, ‘इंद्रा लड़िये तेरी’ और ‘ए आये ते कोटके, ए आये सराजी’ जैसे गीतों से दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। गायिका खुशबू भारद्वाज ने ‘कजरा मोहब्बत वाला’ और ‘रोहड़ू जाना मेरी आमिये, रोहड़ू हो’ सहित कई गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
गायिका गीता भारद्वाज ने ‘गोली मारो दुनिया को’, ‘आगे ता आगे चली डोलमा सेवता’, ‘लछी-लछी लोग’, ‘झुरी रा केरना की’ और ‘आया नी प्यार निभाना’ जैसे गीतों से सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। लोक गायक सेस राम आजाद ने ‘तू ठगी मेरी कंगना’, ‘शाबा शे रेरू नेगिया’, ‘तारा लाडी’ और ‘नौई पार ली शोहरिए’ सहित कई गीत पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
इसके अलावा हेमराज भारद्वाज ने ‘सांसों की जरूरत है जैसे’, ‘खई के पान बनारस वाला’ और ‘आई एम डिस्को डांसर’ जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीत प्रस्तुत किए। लोक गायक धर्मेंद्र शर्मा ने ‘झुरी रा केरना की पीपली खाई लगी शी-शी’ सहित कई पहाड़ी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर मिल्कफेड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि तथा एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित शर्मा ने दोनों अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक संस्कृति, पारंपरिक नाटी और लोकप्रिय गीतों का अनूठा संगम देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दशहरा उत्सव की अंतिम शाम को यादगार बना दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।