{"_id":"6a9cff7fbd016360ed0203b8","slug":"video-kullu-book-fair-nbt-book-exhibition-authors-educationists-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: पुस्तक मेले में जुटे खरीदार, लेखकों और शिक्षाविदों ने कहा- प्रदर्शनी फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: पुस्तक मेले में जुटे खरीदार, लेखकों और शिक्षाविदों ने कहा- प्रदर्शनी फायदेमंद
Ankesh Dogra
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:21 AM IST
Link Copied
लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) की ओर से आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी में पुस्तक प्रेमियों की भीड़ जुटने लगी है। प्रदर्शनी में साहित्य से लेकर शिक्षा और विभिन्न विषयों से जुड़ी किताबें उपलब्ध हैं। लेखक, शिक्षक, विद्यार्थी और शिक्षाविद यहां पहुंचकर अपनी पसंद की पुस्तकें खरीद रहे हैं।
वरिष्ठ लेखक तोवदन ने कहा कि इस तरह के आयोजन हर साल होने चाहिए। पुस्तक प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विषयों की किताबें देखने और अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पुस्तक पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण हैं।
शिक्षाविद् निरंजन देव शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी में अलग-अलग विषयों से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध हैं। किताबों की कीमत भी सामान्य है, जिससे पाठकों के लिए अपनी पसंद की पुस्तकें खरीदना आसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्कूल के लिए भी यहां से पुस्तकें खरीदेंगे।
अधिवक्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह के पुस्तक मेले पहले बड़े शहरों में ही देखने को मिलते थे। कुल्लू में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी पहल है। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों और युवाओं को किताबों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोगों का कहना है कि मोबाइल और डिजिटल माध्यमों के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किताबों से जुड़ने का अवसर मिलना सुखद है। अलग-अलग विषयों की पुस्तकों को एक ही जगह पर देखने और खरीदने की सुविधा लोगों को पसंद आ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।