{"_id":"6b040ac952e3ccd3cf0a3f20","slug":"video-janaihan-primary-school-annual-function-hamirpur-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
राजकीय प्राथमिक पाठशाला जनैहण में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में भाजपा नेता संजीव शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा, भांगड़ा, समूह गान और विभिन्न लोक नृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।
मुख्य अतिथि संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा देना भी बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
स्कूल की मुख्य शिक्षक रमना ढटवालिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर स्कूल में आयोजित गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी दी। समारोह के अंत में मुख्य अतिथि ने अकादमिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने अपनी ओर से स्कूल को 10,200 रुपये की राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।