फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur Farmer Large Cardamom Farming 1800 Per Kg

बिलासपुर: बड़ी इलायची की खेती से चमकी किसान की किस्मत, एक बीघा जमीन में 3 क्विंटल तक पैदावार और 1,800 रुपये किलो दाम

Sun, 18 Oct 2026 11:08 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:08 AM IST
Bilaspur Farmer Large Cardamom Farming 1800 Per Kg
कम जमीन में बेहतर आमदनी कमाने की तलाश कर रहे किसानों के लिए बड़ी इलायची की खेती एक अच्छा विकल्प बन सकती है। बिलासपुर जिले के करोट गांव निवासी प्रेम लाल ठाकुर पिछले 20 वर्षों से बड़ी इलायची की खेती कर रहे हैं। करीब एक बीघा जमीन में वह हर साल दो से तीन क्विंटल तक बड़ी इलायची का उत्पादन कर रहे हैं। बाजार में इसके दाम 1,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिलने से यह खेती उनकी आमदनी का अच्छा साधन बनी हुई है। प्रेम लाल ठाकुर की खेती उन किसानों के लिए भी मिसाल है, जो जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान और कम आमदनी के कारण खेती से दूरी बना रहे हैं। उनका कहना है कि बड़ी इलायची की खेती के लिए सबसे जरूरी पर्याप्त पानी की उपलब्धता है। जिन किसानों के पास नियमित सिंचाई की सुविधा है, वे अपने क्षेत्र की जलवायु और जमीन के अनुकूल इस फसल को अपनाने की संभावनाएं तलाश सकते हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी इलायची के पौधों को करीब तीन गुणा तीन फुट की दूरी पर लगाया जाता है। पर्याप्त पानी और उचित देखभाल से बेहतर उत्पादन लिया जा सकता है। इस फसल की तुड़ाई सामान्य तौर पर नवंबर और दिसंबर में की जाती है। इसके बाद फलियों की सफाई, धुलाई और अच्छी तरह सुखाने की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। सही तरीके से सुखाने और प्रसंस्करण से उत्पाद की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद मिलती है, जिससे बाजार में बेहतर दाम मिलने की संभावना रहती है। बड़ी इलायची की एक खासियत यह भी बताई जाती है कि जंगली जानवरों और पक्षियों से इसे सामान्यतः दूसरी फसलों की तुलना में कम नुकसान होता है। ऐसे में यह उन किसानों के लिए उपयोगी विकल्प बन सकती है, जिन्हें अपनी फसलों को बचाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बड़ी इलायची का इस्तेमाल मसालों के साथ कुछ औषधीय उत्पादों में भी किया जाता है, जिसके कारण बाजार में इसकी मांग बनी रहती है। प्रेम लाल ठाकुर ने युवा पीढ़ी से खेती को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर के रूप में अपनाने की अपील की। उनका कहना है कि जमीन, जलवायु, पानी और बाजार को ध्यान में रखकर फसल का चयन किया जाए, तो खेती से अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान ने कहा कि पर्याप्त पानी की सुविधा वाले किसान बड़ी इलायची की खेती से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकते हैं। जंगली जानवरों और पक्षियों से फसल को सामान्यतः कम नुकसान होना भी इसकी विशेषता है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग प्रेम लाल ठाकुर के अनुभव का लाभ लेकर अन्य किसानों को भी बड़ी इलायची की खेती से जोड़ने का प्रयास करेगा। इसका उद्देश्य किसानों के लिए आमदनी के अतिरिक्त साधन विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए गेहूं, मक्का, जौ, हल्दी और अदरक जैसी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य भी उपलब्ध करवा रही है। इस पहल का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

नवरात्रि उत्सव अभियान: महिला सुरक्षा के लिए वाराणसी में निकली नाइट स्कूटी रैली

18 Oct 2026

देहरादून-- अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के छात्रों के लिए धार्मिक पाठ्यक्रम तैयार, ये विद्यार्थी होंगे शामिल

18 Oct 2026

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए टीमें गठित

18 Oct 2026

VIDEO: रामलीला मैदान में कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्ष भिड़े, जमकर हुई मारपीट

18 Oct 2026

VIDEO: बीएचयू अस्पताल की आयुर्वेद ओपीडी में घुसा कोबरा, फन उठाते ही मरीजों में मची भगदड़

17 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने दो विकेट से जीता लीग का पहला मैच

17 Oct 2026

अंधेरे में मौत से जंग! मवेशियों को पहनाए रिफ्लेक्टर बेल्ट, 50 पशुओं की चमकेगी पहचान

17 Oct 2026
विज्ञापन

बरेली में दो पक्षों की फायरिंग में बुजुर्ग की मौत, ट्यूशन से बच्चों को लाने जा रहे थे सज्जाद

17 Oct 2026

रुद्रप्रयाग: यात्रियों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक समेत 16 लोग घायल

17 Oct 2026

Meerut: देहदान, अंगदान एवं नेत्रदान का संकल्प लेने वालों को कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया सम्मानित

17 Oct 2026

Meerut: सीता को बचाने के लिए रावण से भिड़े जटायु, युद्ध में हुए घायल

17 Oct 2026

Meerut: सीता हरण का मंचन देख भावुक हुए श्रद्धालु

17 Oct 2026

Meerut: सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई दुर्गाष्टमी और विजयदशमी

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में सीता हरण के बाद रावण ने श्रीराम के सामने रखी शर्त

17 Oct 2026

Meerut: रामलीला में धार्मिक प्रसंगों के साथ मनोरंजन का भी संगम

17 Oct 2026

Meerut: जटायु ने माता सीता को रावण से बचाने का किया प्रयास, हुआ घायल

17 Oct 2026

Meerut: सरकारी जई के बीज दुकानों पर बिकने की शिकायत, धरने पर बैठे भाकियू

17 Oct 2026

Meerut: राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने किया दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ

17 Oct 2026

Meerut: छावनी रामलीला में सुरसा ने बढ़ाया आकार तो हनुमान ने किया शरीर विकराल

17 Oct 2026

Meerut: न्यू ब्लॉक बंगाली बाजार में हुआ मां दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन

17 Oct 2026

Meerut: छुर में रालोद ने दिया सामाजिक एकजुटता का संदेश, किसान-मजदूरों के हितों पर भी हुई चर्चा

17 Oct 2026

Meerut: मंदिर में किया गया मां काल रात्रि का गुणगान

17 Oct 2026

Meerut: जयंती माता शक्तिपीठ में हुई मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना

17 Oct 2026

Meerut: भव्य दरबार सजाकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ

17 Oct 2026

Meerut: जीआईसी में लगी मंडल स्तरीय खाद्यी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में मेड इन इंडिया के सामानों का अद्भुत संगम

17 Oct 2026

Meerut: गंगानगर में कार से टकराई बाइक, युवती घायल, थाने में दी तहरीर

17 Oct 2026

Meerut: फर्स्ट ऑल इंडिया इंटर स्कूल चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज़

17 Oct 2026

Meerut: दुर्गा बाड़ी में हुआ मां दुर्गा का भव्य पूजन, ढाक की थाप और धूप के धुएं से भक्तों ने देवी मां को रिझाया

17 Oct 2026

लखनऊ: हुसैनगंज में चिमनी में लगी आग, परिवार को सुरक्षित बचाया गया

17 Oct 2026

लखनऊ: रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी के द्वारा हुआ रामलीला का मंचन, देखने उमड़े लोग

17 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed