Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sonipat News
›
Biometric verification for HTET candidates is underway in Sonipat; one out of four machines is out of order.
{"_id":"6ac1e71dab3528f09d03a1fb","slug":"video-biometric-verification-for-htet-candidates-is-underway-in-sonipat-one-out-of-four-machines-is-out-of-order-2026-10-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में एचटेट अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक कराई जा रही, चार में से एक मशीन खराब
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया कराई जा रही है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में केंद्र बना रखा है। रविवार को बायोमेट्रिक कराने वाले अभ्यर्थियों की लंबी लाइन हुई। बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए चार मशीनें लगाई गई हैं, लेकिन इनमें से एक मशीन खराब होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई और अभ्यर्थियों को इंतजार करना पड़ रहा है
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के आदेश अनुसार बायोमेट्रिक के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर अपनी पहचान का सत्यापन कराना है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्र पर व्यवस्था की गई है, हालांकि मशीन खराब होने के कारण अन्य मशीनों पर दबाव बढ़ गया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से एचटेट परीक्षा का परिणाम बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।