Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Sirsa News
›
Villagers locked the Government Primary School in Rodi, Sirsa, and staged a protest over a teacher's deputation.
{"_id":"6a8e863d493020887b08b613","slug":"video-villagers-locked-the-government-primary-school-in-rodi-sirsa-and-staged-a-protest-over-a-teachers-deputation-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरसा में रोड़ी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा में रोड़ी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने जड़ा ताला, किया प्रदर्शन
गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर भेजे जाने के विरोध में ग्रामीणों ने बुधवार को स्कूल के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए ताला जड़ दिया। सुबह करीब 8 बजे से साढ़े 10 बजे तक चले इस धरने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने और डेप्यूटेशन पर भेजे गए शिक्षक को वापस बुलाने के निर्णय के बाद ग्रामीणों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।
धरने का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण वकील सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पांचवीं कक्षा तक लगभग 200 बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल में अध्यापकों के कुल सात पद स्वीकृत हैं, जिनमें से दो पद पहले से रिक्त हैं। कार्यरत पांच शिक्षकों में से एक पिछले दो महीने से एसआईआर में ड्यूटी पर है। ऐसे में, बचे चार शिक्षकों में से एक को विभाग द्वारा गांव कुरंगावाली के स्कूल में डेप्यूटेशन पर भेज दिया गया था।
इस बात की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में करीब 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों की मांग पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और डेप्यूटेशन पर कुरंगावाली भेजे गए शिक्षक को वापस राजकीय प्राथमिक पाठशाला रोड़ी में भेजने का निर्णय लिया। शिक्षक के वापस आने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।