Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
Panipat: SD College resonates with folk songs like ‘Gajban Pani Ne Chali’ and ‘52 Gaj Ka Daman’.
{"_id":"6a9feb1a5d810f30f50504a0","slug":"video-panipat-sd-college-resonates-with-folk-songs-like-gajban-pani-ne-chali-and-52-gaj-ka-daman-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: ‘गजबण पानी ने चाली’ और ‘52 गज का दामन’ जैसे लोकगीतों से गूंजा एसडी कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: ‘गजबण पानी ने चाली’ और ‘52 गज का दामन’ जैसे लोकगीतों से गूंजा एसडी कॉलेज
पानीपत। गजबण पानी ने चाली..., 52 गज का दामन पहर मटक के चालूंगी... और तू चीज लाजवाब, तेरा कोई ना जवाब...समेत हरियाणवी व हिंदी के सुपरहिट गीतों की धुनों पर जब एसडी पीजी कॉलेज के युवाओं के कदम थिरके, तो पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंगलवार को अवसर रहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय मेघा टैलेंट हंट शो का। इसके पहले दिन छात्र-छात्राओं ने नृत्य, मिमिक्री और मोनो-एक्टिंग में अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि इस तरह के मंच से विद्यार्थियों में आत्मबल, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों का विकास होता है। सांस्कृतिक गतिविधियों के बिना शिक्षा अधूरी है और कला में निपुणता जीवन में सफलता का नया रास्ता खोलती है।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक मंचों पर उतरने से व्यक्तित्व निखरता है। वर्तमान समय में रोजगार और प्रसिद्धि दोनों ही क्षेत्रों में प्रतिभाशाली कलाकारों की मांग बढ़ी है। कॉलेज अपने हर कलाकार को आगे बढ़ाने और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूथ फेस्टिवल और रत्नावली जैसे बड़े मंचों के लिए तैयार करने हेतु विशेष प्रशिक्षण की व्यवस्था भी करता है। प्रतियोगिता के दौरान डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. दीपा वर्मा, डॉ. दीपिका अरोड़ा, प्रो. किरण मलिक और प्रो. मीतू सैनी ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मंच संचालन डॉ. मोनिका खुराना ने किया। इस अवसर पर डॉ. मुकेश पुनिया, डॉ. एस.के. वर्मा, डॉ. संतोष कुमारी और डॉ. सुशीला बेनीवाल मौजूद रही।
ये रहे प्रतियोगिता के परिणामनृत्य प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम वर्ष की समाईरा प्रथम, बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन द्वितीय और बीए तृतीय वर्ष की याचिका तृतीय रही। बीएससी प्रथम वर्ष की गीनान्शी व बीए द्वितीय वर्ष के मानव को सांत्वना पुरस्कार मिला। बाकी परिणाम भी इसी तरह से दें
मिमिक्री प्रतियोगिता में एमए के अनूज प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के गौरव द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन तृतीय रहे।
मोनो एक्टिंग प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मानसी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष के प्रत्यूष द्वितीय और बीएससी द्वितीय वर्ष के आर्यन तृतीय रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।